अलीगंज।* कूट रचित तरीके से मकान का बैनामा करा लेने को लेकर प्रार्थी द्वारा थाने में तहरीर देकर मामला दर्ज कराया गया है।सुधीर कुमार सिंह पुत्र महावीर सिंह निवासी नगला धाता थाना राजा का रामपुर जिला एटा हाल निवासी जीआईसी कालोनी थाना कोतवाली नगर ने थाने मे प्रार्थना पत्र देकर बताया कि विनय कुमार सिंह पुत्र महावीर सिंह निवासी माता काली देवी मन्दिर वाली गली शान्ति नगर थाना कोतवाली नगर, श्रीमती प्रवेश कुमारी पत्नी ललित कुमार निवासी नगला धाता थाना राजा का रामपुर द्वारा वादी के 1/6 हिस्से के मकान को कूट रचित दस्तावेज प्रयोग करके बैनाम करा लिया है।
@samachar24news
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें