एटा।* अवागढ़ थाना क्षेत्र में शिक्षक की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या का आरोप उसके बेटे पर लगाया गया है। हत्या की खबर सुन आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई। हत्या की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई।
थाना अवागढ़ क्षेत्र के गांव शहनौआ निवासी 45 वर्षीय तुकमान सिंह पुत्र श्रीचंद्र सकरौली थाना क्षेत्र के अन्तर्गत प्राथमिक विद्यालय बलेसरा में प्रधान अध्यापक के पद पर तैनात थे। इनके हिस्से में टूंडला मार्ग पर 20 बीघा कीमती जमीन परिवार से मिली हुई है। मंगलवार को दोपहर 2 बजे लगभग तुकमान सिंह टूण्डला मार्ग स्थित नगला मोती के पास खेत की जुताई कराने गए थे। वहां पहले से बड़ा पुत्र सोनू उर्फ देवेश मौजूद था, खेतों की जुताई को लेकर दोनों के बीच कहा सुनी हो गई। इसी को लेकर पुत्र सोनू ने कमर में छुपे तमंचे से पिता पर कई राउंड गोलियां चलाई, जिससे तुमकान सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। बचने को इधर उधर भागे भी लेकिन खेत पर लगे ट्यूबवेल पर लडखडा कर गिर गये और मौके पर ही उसकी मृत्यु हो गई। शिक्षक ने दो शादियां की थी, पहली पत्नी ऊषा से दो पुत्र और एक पुत्री है जो गांव में ही रहते हैं, वहीं दूसरी पत्नी राधा से एक पुत्री के साथ एटा में रहती है। सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्याम नारायण सिंह भी मौके पर पहुंच गए। मौके पर सीओ कृष्ण मुरारी दोहरे, थाना प्रभारी अंकुश राघव, फॉरेंसिक टीम के साथ पहुंच कर शव को पोस्ट मार्टम हेतु जिला मुख्यालय भेजा गया है। थाना प्रभारी अंकुश राघव का कहना है कि मृतक शिक्षक ने दो शादियां की थी संपत विवाद को लेकर पहली पत्नी के बड़े पुत्र ने पिता की गोलियां मारकर हत्या कर दी है। मुख्य आरोपी वारदात के बाद से फरार है।
@samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें