अलीगंज।* नयागांव मे जलभराव की समस्या से जूझ रहे ग्राम वासियों की शिकायतों के आधार पर बीडीओ द्वारा नयागांव का निरीक्षण किया गया। जल भराव की समस्याओं से जूझ रहे ग्राम वासियों को निजात दिलाने का आश्वासन दिया है।
ग्राम वासियों की शिकायत के आधार पर जलभराव की समस्या से जूझ रहे नयागांव के स्थानीय लोगों को निजात दिलाने के लिए उप जिलाधिकारी प्रतीक त्रिपाठी के निर्देशन में बीडीओ गोपाल गोयल और नायब तहसीलदार अरविंद गौतम ने अपनी टीम के साथ स्थलीय निरीक्षण किया। जिस दौरान पाया कि सड़क नीची होने के कारण जल भराव स्थिति पैदा हो गई है जल्द ही पानी की निकासी की जाएगी। ग्राम वासियों को आश्वासन दिया कि जल्द ही विभिन्न योजनाओं से धनराशि स्वीकृत कराकर समस्या का निदान कराया जाएगा।
बीडीओ गोपाल गोयल ने बताया कि नयागांव में जलभराव की समस्या के निस्तारण हेतु स्थलीय निरीक्षण किया शीघ्र ही विभिन्न योजनाओं में धनराशि स्वीकृत कराकर समस्या का समाधान कराया जाएगा।
@samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें