वृक्षारोपण, अंश निर्धारण खसरा पड़ताल, स्वामित्व योजना के बारे में लेखपालों से ली जानकारी
*अलीगंज।* विकासखंड अलीगंज क्षेत्र में उप जिलाधिकारी अलीगंज द्वारा तहसील सभागार में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में वृक्षारोपण, अंश निर्धारण खसरा पड़ताल, स्वामित्व योजना, सीटों का सत्यापन के बारे में लेखपालों से जानकारी ली गई साथ ही कावड़ यात्रा को लेकर तहसील क्षेत्र के सभी इंस्पेक्टर, बीडीओ, पीडब्ल्यूडी और योग के साथ बैठक मे संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
उप जिलाधिकारी अलीगंज प्रतीक त्रिपाठी द्वारा सभागार में लेखपालों के साथ बैठक कि गई जिसमें वृक्षारोपण अंश निर्धारण खसरा पड़ताल स्वामित्व योजना सीटों का सत्यापन के बारे में लेखपालों से जानकारी ली गई। इस दौरान एसडीएम ने निर्देश देते हुए कहा शासन की जो मंशा है उसको जमीनी स्तर पर शत-प्रतिशत लाया जाए और खसरा पड़ताल समिति योजना और वृक्षारोपण में किसी भी प्रकार की कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वही कावड़ यात्रा को लेकर तहसील क्षेत्र के सभी इंस्पेक्टर बीडीओ, पीडब्ल्यूडी और योग के साथ बैठक की जिसमें पीडब्ल्यूडी विभाग को निर्देश देते हुए कहा गया है सड़कों पर किसी भी प्रकार के गड्ढे न हो अगर गड्ढे हैं तो उनको तत्काल भरवारा जाए। वहीं विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा गया है जहां से कावड़ियों का रूट है वहां पोल में किसी भी प्रकार का करंट न हो अगर अवस्था है तो उसको सही करवाया जाए नगर पालिका ईओ को कहा गया है कि मंदिरों में साफ सफाई और व्यवस्था सुचारू रूप से की जाए। बैठक में अलीगंज तहसीलदार संदीप सिंह, नायब तहसीलदार अरविंद कुमार गौतम, शहर सर्कल के सभी थानाध्यक्ष मौजूद रहे हैं।
@samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें