एटा।* कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के अन्तर्गत गंजडुण्डवारा मार्ग स्थित कुठिला और रामनगर के मध्य आंखों के डॉक्टर की सड़क हादसे में मौत हो गई। डॉक्टर शादी की सालगिरह के अवसर पर ससुराल जा रहा था। रास्ते में अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। चिकित्सक की मौत की खबर मिलने के बाद घर में कोहराम मचा हुआ है।
कोतवाली नगर क्षेत्र के मुहल्ला हाजीपुर निवासी डॉ. ओमकार सिंह उर्फ अंशुल पुत्र सूवेदार सिंह बाइक से ससुराल जा रहे थे। शुक्रवार की देर रात कोतवाली देहात के कुठिला और रामनगर गांव के बीच अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल अंशुल को पुलिस मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंची, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवारीजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम कराया है।
@samachar24news
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें