एटा।* माह के चतुर्थ शनिवार को जनपद के समस्त थानों पर थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। डीएम प्रेम रंजन सिंह ने एसएसपी श्याम नारायण सिंह के साथ थाना अवागढ, सकरौली पहुंचकर थाना समाधान दिवस में जनता की समस्याओं को सुना। उन्होंने इस दौरान थाना पुलिस एवं राजस्व विभाग के कर्मचारियों को सख्त निर्देश दिए कि थाना स्तर पर प्राप्त जनशिकायतों का शासन की मंशानुसार गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करते हुए फरियादियों को न्याय दिलाया जाए। शासन की मंशा है कि प्रत्येक फरियादी की समस्या का प्रथम बार मे ही गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हो, जिससे कि फरियादी को बार-बार थाने के चक्कर न लगाने पडें।
डीएम ने निर्देश दिए थाना दिवस में प्राप्त शिकायतीपत्रों को थाना दिवस पंजिका में अंकित कर प्रभावी कार्यवाही करें, साथ ही निस्तारण करने के दौरान शिकायतकर्ता को भी मौके पर बुलाकर संतुष्ट किया जाए। डीएम ने उपस्थित लेखपाल, कानूनगो को निर्देश दिए कि वे रोस्टर के अनुसार अपने ग्रामों का भ्रमण करें तथा जनसामान्य की समस्याओं को सुनें, जिन स्थानों पर अवैध कब्जा है वहां पुलिस की मदद लेकर कब्जे को हटवाया जाए। आगामी समय में क्षेत्र भ्रमण के दौरान गांव में सरकारी भूमि पर कब्जा मिला तो संबंधित लेखपाल, कानूनगो पर सख्त कार्यवाही की जाएगी। डीएम ने कहा कि गरीब व्यक्तियों की मदद अवश्य करंें, पैमाईश के दौरान जो सही है वही निर्णय लेकर नियमानुसार कार्यवाही करें। इस अवसर पर एसएसपी श्याम नारायण सिंह, अधीक्षण अभियंता विद्युत पीके सिंह, अधिशासी अभियंता विद्युत वैभव आनन्द, नायब तहसीलदार वंशिका सिंह, एई पीडब्लूडी, कानूनगो, लेखपाल, फरियादी, थाना स्टाफ आदि उपस्थित रहे।
@samachar24news
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें