युवाओं ने ली भीम आर्मी आजाद समाज पार्टी की सदस्यता
सिकंदराराऊ नगर के अंबेडकर पार्क में भीम आर्मी आजाद समाज पार्टी काशीराम की एक बैठक का आयोजन किया गया । जिसकी अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष देव कुमार गौतम और जिला अध्यक्ष अजय कुमार सागर के नेतृत्व में हुई। जिसमें युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया व पार्टी की सदस्यता ली। बैठक में अजय सागर जिला अध्यक्ष, देव कुमार गौतम विधानसभा अध्यक्ष, सीटू, मोनू जाटव ,सुरजीत जाटव हर्षित जाटव, कपिल भारती, नवनीत जाटव मीडिया प्रभारी , निर्मल , अंकुर , रोहित ,अतुल, सागर गौतम आदि लोग मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें