विश्व शांति के लिए सभी का एकजुट होना बहुत जरूरी- केएम भाई
सिकंदराराऊ आज पूरे विश्व में महात्मा गांधी के संदेशों के प्रचार प्रसार की बहुत जरूरत है। जब हर तरफ नफ़रत, हिंसा का माहौल बन रहा है। साम्राज्यवादी ताकतें अपने विस्तार के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं। तो ऐसे समय में सिर्फ महात्मा गांधी और बुद्ध के विचार और संदेश ही हमें और हमारे समाज को जीवित रख सकते हैं। इसी उद्देश्य को लेकर हम सभी साथी शांति सदभाव साइकिल यात्रा कर रहे हैं। विगत 16 जुलाई को कानपुर स्थित आई आई टी गेट से हमने अपनी यात्रा शुरू की थी, जो बिल्हौर, मकनपुर, कन्नौज, सौरिख, कुसमरा, मैनपुरी, कुरावली, मलावन, एटा होकर बुधवार को सिकंदराराऊ पहुंची है। पंत चौराहे पर यात्रा का स्वागत स्थानीय सदस्यों द्वारा किया गया । इस दौरान यात्रा के साथियों द्वारा विश्व शांति के लिए एक हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया। जिसमें काफी लोगों ने हिस्सा लिया और यात्रा का समर्थन करते हुए अपने संदेश एवं हस्ताक्षर किए। यात्रा रात में कान्हा गेस्ट हाउस में रुकेगी और गुरुवार को सुबह अलीगढ़ के लिए प्रस्थान करेगी। जो खुर्जा, गाजियाबाद होते हुए 25 जुलाई को राजघाट दिल्ली पहुंचेगी। यात्रा का नेतृत्व स्फूर्ति अवार्ड से सम्मानित गांधीवादी कार्यकर्ता कृष्ण मुरारी यादव उर्फ केएम भाई द्वारा किया जा रहा है। जिसमें अंकित शर्मा, सरदार नरेश चंद्र सिंह, अजीत कुमार, अशोक चौरसिया, मोनू सिंह , अरविंद कुमार आदि शामिल हैं।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें