सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

 स्वामी करपात्री जी महाराज को श्रद्धांजली अर्पित कर मनाई करपात्री जयंती धर्म सम्राट का सनातन धर्म रक्षा में रहा है अतुल्यनीय योगदान : स्वामी श्री पूर्णानंदपुरी जी

 स्वामी करपात्री जी महाराज को श्रद्धांजली अर्पित कर मनाई करपात्री जयंती धर्म सम्राट का सनातन धर्म रक्षा में रहा है अतुल्यनीय योगदान : स्वामी श्री पूर्णानंदपुरी जी


 

 अलीगढ़। सनातन धर्म रक्षक एवं गौभक्त पूज्य स्वामी श्री करपात्री जी महाराज जो कि एक संत ही नहीं अपितु समाज के प्रणेता रहे हैं। आज सभी सनातन धर्म प्रेमी उनके द्वारा दिये गए नारों जिनमें धर्म की जय हो अधर्म का नाश हो जैसे अनेकों अन्य नारों का स्मरण कर उनके पथ का अनुसरण कर रहे हैं। इसी क्रम में अलीगढ़ शहर के स्वर्णजयंती नगर सीजंस अपार्टमेंट स्थित वैदिक ज्योतिष संस्थान कार्यालय पर स्वामी करपात्री जी महाराज की जयंती के उपलक्ष्य में शनिवार को गोष्ठी आयोजित की गयी । जिसमें अनेकों विद्वानों ने महाराज जी के प्रति अपनी श्रद्धांजलि अर्पित कर विचार रखे। प्रातः कालीन बेला में वैदिक ज्योतिष संस्थान कार्यालय पर संस्थान प्रमुख महामंडलेश्वर स्वामी श्री पूर्णानंदपुरी जी महाराज की अध्यक्षता में गोष्ठी आयोजित हुई। जिसमें सभी सम्मानित विद्वानों द्वारा पूज्य स्वामी श्री करपात्री जी महाराज की प्रतिमा का माल्यार्पण कर वेद मंत्रोच्चार के साथ श्रद्धांजलि अर्पित की। महामंडलेश्वर स्वामी श्री पूर्णानंदपुरी जी महाराज ने करपात्री जी महाराज के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि धर्मसम्राट, प्रकाण्ड विद्वान, गोवंश रक्षक स्वामी करपात्री जी महाराज का जन्म 1907 में  उत्तरप्रदेश राज्य के प्रतापगढ जिले के भटनी गांव में रामनिधि ओझाजी के परिवार में हुआ। स्वामी जी को 8-9 वर्ष की आयु में ही सत्य का ज्ञान हो गया, स्वामी जी महाराज ने ‘सत्य की जय हो, अधर्म का नाश हो । प्राणियों में सद्भावना हो, विश्‍व का कल्याण हो आदि जयघोषों को जन जन तक पहुंचाया। सनातन धर्म के ज्ञान का प्रचार और प्रसार में अपना सम्पूर्ण जीवन लगा दिया। आज उनके द्वारा धर्म रक्षा में दिया गया योगदान अतुल्यनीय है। स्वामी जी ने बताया कि स्वामी करपात्री जी महाराज ने तपस्या काल में ही पात्र का त्याग कर दिया था तथा दिन में केवल एक बार ही हाथ की अंजुली में जितना समाये, उतना ही भोजन लेकर वह ग्रहण करते थे इस वजह से उनका नाम करपात्री पड़ा। उपरोक्त चर्चा एवं परिचर्चा के बाद सभी ने गुरु स्तोत्र का पाठ किया। इस अवसर पर आचार्य गौरव शास्त्री, शिवम शास्त्री, संजय नवरत्न, रजनीश वार्ष्णेय, कपिल शर्मा आदि लोगों ने अपने अपने विचार रखकर स्वामी करपात्री जी महाराज को श्रद्धांजली अर्पित की।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिकंदराराऊ।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर का  परिसर तिरंगे की आभा और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्रीमान भगवानदास गुप्ता ने की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  वीरेन्द्र सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिवदत्त उपाध्याय एवं राजेंद्र मोहन सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद गुप्ता , कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, राजेश कुमार चंद्रा, विपिन लाल, वरुण माहेश्वरी एवं दुर्गादत्त उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता एवं मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह राना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिका, भाषण एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। "वंदे मातरम", "ऐ मेरे वतन के लोगों" जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।  विद्या मंदिर के छात्रों की क्रांतिकारियों ...

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...