अगसौली आर्यावर्त बैंक के सामने जलभराव की समस्या के समाधान की मांग
सिकंदराराऊ क्षेत्र अंतर्गत कासगंज रोड स्थित अगसौली चौराहा पर आर्यावर्त बैंक के सामने हो रहे जलभराव के कारण बैंक उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में जिला मीडिया प्रभारी अश्वनी कुमार में खंड विकास अधिकारी को एक ज्ञापन सौंपकर समस्या के समाधान की मांग की है। जिला मीडिया प्रभारी अश्वनी कुमार ने कहा है कि अगसौली चौराहा स्थित आर्यावर्त बैंक के सामने सड़क के किनारे हर समय पानी भरा रहता है। जिससे आम जनता को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। आर्यावर्त बैंक में आने वाले उपभोक्ताओं को भी जलभराव के कारण परेशानी झेलनी पड़ रही है । अगसोली चौराहे से मात्र 200 मीटर की दूरी पर बंबा है । उक्त पानी के निकास की व्यवस्था करके बंबा में पहुंचाया जा सकता है। जिससे समस्या का समाधान आसानी से हो सकता है। कई बार इस संबंध में शिकायत की गई है। लेकिन संबंधित अधिकारियों द्वारा कोई सुनवाई नहीं की जा रही है। खंड विकास अधिकारी ने शिकायत का संज्ञान लेते हुए एडीओ पंचायत को कार्रवाई करने के लिए निर्देश दिए हैं।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें