गुरु व्यक्ति नहीं अपितु भवतारक अनुग्रहशील तत्त्व व मोक्षदायक दिव्य परम्परा है : हरपाल सिंह
सिकंदराराऊ गुरु व्यक्ति नहीं अपितु भवतारक अनुग्रहशील तत्त्व व मोक्षदायक दिव्य परम्परा है। आज गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर ग्राम हुसैनपुर में मनोज सविता की अध्यक्षता तथा संचालन सत्यवीर सिंह यादव एडवोकेट के किया। भाईचारा सेवा समिति के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हरपाल सिंह यादव ने कहा कि गुरु तत्व श्रद्धा से प्रकट होता है। जो ज्ञान का खड्ग लेकर हमारी अज्ञानता पर प्रहार करता है। गुरु का अर्थ आनन्द -आह्लाद और करुणा भी है। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर जय ओंकार राजेश्वर दंडी स्वामी जी महाराज के चरणों में समर्पित होकर पूजन किया। भाईचारा सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश यादव संघर्षी ने कहा कि वर्ष भर की प्रतीक्षा के बाद सभी को गुरु पूर्णिमा की प्रतिक्षा रहती है। यह दिन तन,मन, धन से अपने सद्गुरु की सेवा के लिए एक दिव्य अवसर है। इस दिन कुछ न कुछ श्रेष्ठ संकल्प, सेवा से अपने गुरु की सेवा की जाती है।इस दिन अपने सदगुरु के सानिध्य में उपस्थित होकर उनका पावन आशीर्वाद प्राप्त कर उत्सव मनाया जाता है इस अवसर पर समाजसेवी गौरव बघेल, देवा बघेल, मनोज सविता, नरेशचतुर्वेदी, निखिलवर्ती पाठक, मृदुल यादव एडवोकेट, राकेश बघेल, प्रेम कश्यप, विमल कुशवाह, हरेंद्र चौधरी आदि उपस्थित थे।यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम
सिकंदराराऊ। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है। जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें