मकान की छत गिरने से पति पत्नी घायल, पति अलीगढ़ रेफर
सिकंदराराऊ। क्षेत्र के गांव अमौसी में गुरुवार को एक मकान की छत गिरने से पति-पत्नी घायल हो गए। ग्रामीणों ने मलबे में दबे दंपती को बाहर निकाला। गंभीर हालत में दोनों को अलीगढ़ रेफर किया गया है। शाम पांच बजे करीब गांव अमौसी में राजन सिंह उम्र 40 वर्ष व सुमन देवी के मकान की छत अचानक भरभरा कर गिर पड़ी। जिससे राजन सिंह और सुमन देवी दोनों छत के नीचे दब गए। छत गिरने की आवाज सुनकर मौके पर ग्रामीण पहुंच गए। ग्रामीणों ने मलबे से दंपति को बाहर निकाला। गंभीर रूप से घायल राजन सिंह को सीएचसी पहुंचाया। जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद राजन सिंह को अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। सूचना पर हल्का लेखपाल मौके पर पहुंच गए।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें