व्यापार मंडल ने किया नवागत अधिशासी अधिकारी का स्वागत
सिकंदराराऊ नवांगुतक अधिशासी अधिकारी श्री चंद ने शनिवार को नगर पालिका परिषद में कार्यभार संभाला। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के नगर अध्यक्ष मनोज पंडित के नेतृत्व में व्यापारियों ने नवागत अधिशासी अधिकारी का फूल माला एवं पटका पहनाकर तथा स्मृति चिन्ह भेंट करके स्वागत किया और उनको सिकंदराराऊ की समस्याओं से अवगत कराया। नवागत अधिशासी अधिकारी का कहना है कि नगर पालिका परिषद में पारदर्शी तरीके से काम करते हुए शासन की मंशा को पूरा किया जाएगा। नागरिकों की समस्याओं के निराकरण में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जाएगी। पारदर्शी तरीके से काम करते हुए शासन की मंशा को पूरा करना ही उनका उद्देश्य है। लोगों की समस्याओं का हल कराना उनकी पहली प्राथमिकता है। स्वागत करने वालों में व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष मनोज पंडित, कमलेश शर्मा, निखिल वर्ती पाठक, फहीम अंसारी आदि मौजूद रहे ।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें