सर्पदंश से किशोर की मौत, परिवार में मचा कोहराम
सिकंदराराऊ कोतवाली क्षेत्र के गांव के गिनौली किशनपुर में खेत पर पशुओं के लिए चारा लेने गए एक किशोर को सर्प ने डस लिया । जिससे उसकी मौत हो गई। किशोर की सर्पदंश से मौत होने के कारण परिवार में हाहाकार मच गया। कोतवाली क्षेत्र के गांव गिनौली किशनपुर निवासी अभिषेक कुमार दिवाकर पुत्र जगदीश दिवाकर उम्र 15 वर्ष अपने खेत पर पशुओं के लिए चारा लेने के लिए गया था। उसी दौरान जहरीले सर्प ने अभिषेक को डस लिया। सर्प के डसने से अभिषेक की हालत बिगड़ गई, उसकी चीख सुनकर ग्रामीण एवं परिजन मौके पर पहुंच गए। गांव में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में किशोर को उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदराराऊ लाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन अभिषेक को इलाज के लिए बायगीर के पास भी ले गए। लेकिन कोई लाभ नहीं हुआ। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें