जिलाधिकारी एवं नवागंतुक पुलिस अधीक्षक द्वारा संयुक्त रूप से जनपद में श्रावण मास कांवड यात्रा के दृष्टिगत निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा एवं सम्बन्धित को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
जिलाधिकारी एवं नवागंतुक पुलिस अधीक्षक द्वारा संयुक्त रूप से जनपद में श्रावण मास कांवड यात्रा के दृष्टिगत निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा एवं सम्बन्धित को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
सिकंदराराऊ रविवार को जिलाधिकारी रमेश रंजन व नवागंतुक पुलिस अधीक्षक देवेश कुमार पाण्डेय द्वारा संयुक्त रूप से श्रावण मास व कांवड यात्रा के दृष्टिगत कैलोरा चौराहा, कासगंज बार्डर आदि स्थानों का भ्रमण व निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया । भ्रमण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी हाथरस साहित्य प्रकाश, अपर पुलिस अधीक्षक प्रकाश कुमार, उपजिलाधिकारी सिकन्द्राराऊ अंकुर वर्मा, क्षेत्राधिकारी सिकन्द्राराऊ सुरेन्द्र सिंह, सिकंदराराऊ प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह एवं थानाध्यक्ष हाथरस जंक्शन आदि अधिकारी व पर्याप्त पुलिस बल मौजूद रहे । जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा भ्रमण के दौरान कावडियों के आने-जाने वाले रास्तों पर ड्यूटी में लगे पुलिस बल की चेकिंग करते हुए उन्हें सतर्कता के साथ ड्यूटी करने तथा कावडियों को सामूहिक रूप से जत्थों में रवाना करने हेतु निर्देशित किया गया । इसी क्रम में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा कांवडियों के ठहरने एवं सूक्ष्म जलपान हेतु बनाये गये शिविरों का निरीक्षण किया गया । इस दौरान कांवडियों से संवाद कर उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी की गई तथा कावंडियों के ठहरने एवं सूक्ष्म जलपान हेतु बने शिविरों में प्रकाश, पानी, बैठने के लिए कुर्सी व आराम करने हेतु चारपाई, गद्दे, प्राथमिक चिकित्सा, जलपान, स्वल्पाहार, पब्लिक एड्रेस सिस्टम, साफ-सफाई, आदि की समुचित व्यवस्था हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया । अधिकारियों ने बताया कि श्रावण मास व कांवड यात्रा के दृष्टिगत जनपद में सुरक्षा व्यवस्था के चाक-चौबंद इंतजाम किये गए हैं, सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों एवं पर्याप्त पुलिस बल की ड्यूटी लगाई गई है । जिनके द्वारा लगातार भ्रमणशील रहकर चेकिंग की जा रही है । साथ ही जनपद में जगह-जगह बैरियर लगाकर संदिग्ध व्यक्ति व वाहनों की सघनता से चेकिंग की जा रही है तथा आने-जाने वाले कावडियों का समुचित मार्गदर्शन किया जा रहा है । हाथरस पुलिस एवं प्रशासन जनपद में कांवड यात्रा के दृष्टिगत चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने हेतु कटिबद्ध है ।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें