तमंचा और कारतूस समेत गिरफ्तार कर एक अभियुक्त को पुलिस ने भेजा जेल
सिकंदराराऊ कोतवाली पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को गिरफ्तार करके जेल भेजा है तथा उसके कब्जे से 1 अवैध तमंचा व 1 कारतूस 315 बोर बरामद किया है । प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि गुरुवार को पुलिस अधीक्षक विकास कुमार बैद्य के आदेशानुसार चलाये जा रहे संदिग्ध अभियुक्तों की गिरफ्तारी के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक हाथरस के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सुरेंद्र सिंह के निकट पर्यवेक्षण में थाना सिकन्द्राराऊ पुलिस द्वारा सूचना पर 1 अभियुक्त आकाश यादव पुत्र जयवीर सिंह निवासी फरीदाबाद थाना सिकन्दराराऊ जनपद हाथरस को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की हैं । जिसके कब्जे से 1 अवैध तमंचा 315 बोर, एक जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद हुए है । गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना सिकन्द्राराऊ पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह , उप निरीक्षक भवानी शंकर शर्मा एवं पुलिसकर्मी मनीष राणा , राजेन्द्र कुमार शामिल थे।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें