सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

 कोतवाली पुलिस ने बलवा, हत्या, मारपीट आदि के मुकदमें में वांछित 4 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, कब्जे से घटना में प्रयुक्त असलाह-कारतूस बरामद 

 कोतवाली पुलिस ने बलवा, हत्या, मारपीट आदि के मुकदमें में वांछित 4 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, कब्जे से घटना में प्रयुक्त असलाह-कारतूस बरामद 

 सिकंदराराऊ शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक विकास कुमार वैद्य के आदेशानुसार वांछित अपराधियों की धरपकड हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक हाथरस के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सिकन्द्राराऊ के कुशल नेतृत्व में थाना सिकन्द्राराऊ पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए गांव टीकरी कलां में झगड़े के दौरान बच्चे की मौत के मामले में वांछित 4 अभियुक्तों को घटना में प्रयुक्त 2 लाइसेंसी रिवाल्वर .32 बोर मय 6 जिन्दा कारतूस .32 बोर, 1 दो नाली लाइसेंसी बन्दूक 12 बोर मय 4 जिन्दा कारतूस 12 बोर व 1 लाइसेंसी रायफल .315 बोर मय 2 जिन्दा कारतूस .315 बोर सहित गिरफ्तार किया गया है । अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना सिकन्द्राराऊ पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है । प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि दिनांक 13/14 जुलाई 2022 को रात्रि में थाना सिकन्द्राराऊ पर सूचना प्राप्त हुई थी कि थाना क्षेत्र के ग्राम टीकरी कलां में किसी बात को लेकर दो पक्षों के मध्य मारपीट व फायरिंग हो गई है । जिसमें कुछ लोग घायल हो गए हैं तथा एक बच्चे की मृत्यु हो गई है । सूचना पर तत्काल क्षेत्राधिकारी सिकन्द्राराऊ सुरेन्द्र सिंह एवं थाना प्रभारी सिकन्द्राराऊ अशोक कुमार सिंह द्वारा मय पुलिस फोर्स के मौके पर पहुँचकर मारपीट एवं फायरिंग में घायलों को उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया तथा मृतक के शव के पंचायतनामा की कार्यवाही कर पोस्टमार्टम हेतु अस्पताल भिजवाया गया । घटना के सम्बन्ध में परिजनों से प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना सिकन्द्राराऊ पर मु0अ0सं0 364/2022 धारा 147/148/149/302/307/323/504 भादवि पंजीकृत किया गया था । घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विकास कुमार वैद्य द्वारा घटना में शामिल अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु क्षेत्राधिकारी सुरेंद्र सिंह व प्रभारी निरीक्षक थाना सिकन्द्राराऊ को निर्देशित किया गया था । जिसके क्रम में 14 जुलाई 2022 को थाना सिकन्द्राराऊ पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए थाना सिकन्द्राराऊ पर पंजीकृत मुकदमे में वांछित 4 अभियुक्तों को घटना में प्रयुक्त असलाह-कारतूस सहित गिरफ्तार किया गया है ।गिरफ्तार अभियुक्त हरीश पुत्र महेन्द्र सिंह उर्फ कैलाश , अरविन्द पुत्र महेन्द्र सिंह उर्फ कैलाश , धर्मेन्द्र उर्फ कौशल पुत्र महेन्द्र सिंह उर्फ कैलाश एवं अरुन पुत्र जितेन्द्र सिसौदिया निवासीगण ग्राम टीकरी कला थाना सिकन्द्राराऊ जनपद हाथरस पुलिस ने जेल भेजा है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिकंदराराऊ।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर का  परिसर तिरंगे की आभा और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्रीमान भगवानदास गुप्ता ने की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  वीरेन्द्र सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिवदत्त उपाध्याय एवं राजेंद्र मोहन सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद गुप्ता , कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, राजेश कुमार चंद्रा, विपिन लाल, वरुण माहेश्वरी एवं दुर्गादत्त उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता एवं मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह राना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिका, भाषण एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। "वंदे मातरम", "ऐ मेरे वतन के लोगों" जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।  विद्या मंदिर के छात्रों की क्रांतिकारियों ...

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...