सिकंदराराऊ के गांव टीकरी कलां में मारपीट व फायरिंग में एक बच्चे की मौत व 8 लोग घायल
सिकंदराराऊ कोतवाली क्षेत्र के गांव टीकरी कला में किसी बात को लेकर गत रात्रि दो पक्ष आमने-सामने आ गए दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले पथराव व फायरिंग हुई । जिसमें एक 12 वर्षीय बच्चे की गोली लगने से मौत हो गई तथा 8 लोग घायल हो गए । जिनमें से गंभीर घायलों को अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। बीती रात हुई फायरिंग में बच्चे की मौत के मामले में एक पक्ष द्वारा कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है ।जिसमें 7 लोगों को नामजद किया गया है। घटनास्थल पर पीएसी की तैनाती कर दी गई है। मृत बालक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है । शाम को पोस्टमार्टम के बाद गांव में शव का कड़ी सुरक्षा के बीच अंतिम संस्कार किया गया । गांव टीकरी कलां में किसी बात को लेकर दो पक्षों के बीच हुए झगड़े में अवनीश पुत्र वीरपाल 32 वर्ष, राजू पुत्र कुंवर पाल 28 वर्ष , प्रवेश पुत्र वीरपाल 19 वर्ष, राहुल पुत्र वीरपाल 21 वर्ष, श्यामू पुत्र वीरपाल 28 वर्ष, भगवान सिंह पुत्र रघुवंश 20 वर्ष, वीरपाल पुत्र ज्वाला सिंह 55 वर्ष गोली लगने से घायल हो गए। जब कि जय सिंह पुत्र अवनीश उम्र 12 वर्ष की गोली लगने के कारण घटनास्थल पर ही मौत हो गई । वीरपाल सिंह , श्यामू एवं भगवान सिंह तथा बृजेश को उपचार के लिए गंभीर हालत में जेएन मेडिकल कॉलेज अलीगढ़ रेफर किया गया है। बीती रात हुई फायरिंग में बच्चे की मौत के मामले में एक पक्ष द्वारा कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है ।जिसमें 7 लोगों को नामजद किया गया है। गोविंद पुत्र कुंवर बहादुर निवासी गांव टीकरी कलां ने कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में उल्लेख किया है कि 12 जुलाई की शाम 4:00 बजे गांव के कौशल उर्फ धर्मेंद्र सिसोदिया शराब पीकर गली में मेरे भाई अवनेश को गाली गलौज कर रहा था तो मेरे भाई ने मना किया । इस बात पर मारपीट करने लगा और इसी बात की रंजिश मानकर कौशल सिसोदिया 13 जुलाई रात्रि 10:00 बजे अपने अन्य परिवार के बबलू उर्फ राजेश प्रताप, हरीश, अरविंद पुत्रगण महेंद्र सिंह एवं अमन पुत्र बबलू, सुरजीत पुत्र अरविंद व अरुण पुत्र जितेंद्र निवासी गण गांव टीकरी कलां थाना सिकंदराराऊ एक राय होकर मय लाइसेंसी हथियार एवं नाजायज असलाह से लैस होकर मेरे घर पर आ गए और दरवाजे पर आकर मेरे भाई को गाली गलौज करने लगे और मेरे भाई ने मना किया तो इतनी बात पर बबलू, कौशल, हरीश, अरविंद लाइसेंसी हथियार से फायरिंग करने लगे । जिससे मौके पर ही श्यामू, वीरपाल व प्रवेश गोली लगने से घायल हो गए तथा गोली लगने से वहीं पर खड़ा जयकिशन उम्र 12 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई। बचाने आए राहुल व रामू को भी हथियार की बट मारकर घायल कर दिया। थाना सिकन्द्राराऊ क्षेत्रांतर्गत ग्राम टीकरी कलां मे दो पक्षों के मध्य हुए विवाद के उपरांत मारपीट एवं फायरिंग के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी सुरेंद्र सिंह ने बयान जारी करते हुए कहा है कि आरोपियों पर कार्रवाई की जा रही है । क्षेत्राधिकारी ने कहा है कि दिनांक 13.07.2022 को समय करीब 22:30 बजे थाना सिकन्द्राराऊ पर सूचना प्राप्त हुई कि थाना क्षेत्र के ग्राम टीकरी कलां मे किसी बात को लेकर दो पक्षों के मध्य मारपीट व फायरिंग हो गई है। जिसमें कुछ लोग घायल हो गए हैं तथा एक बच्चे की मृत्यु हो गई है । सूचना पर तत्काल क्षेत्राधिकारी सिकंदराराऊ सुरेंद्र सिंह एवं थाना प्रभारी सिकंदराराऊ अशोक कुमार सिंह द्वारा मय पुलिस फोर्स के मौके पर पहुँचकर मारपीठ एवं फायरिंग मे घायल 08 लोगों को उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया तथा मृतक के शव के पंचायतनामे की कार्यवाही कर पोस्टमार्टम हेतु अस्पताल भिजवाया गया है । परिजनों से प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना सिकन्द्राराऊ पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है । पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए मारपीट एवं फायरिंग करने वाले 4 आरोपीयों को हिरासत मे लेकर पूछताछ की जा रही है । पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है । कानून व्यवस्था की स्थिति सामान्य है ।



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें