सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

गांव ईशेपुर में घर में लटका मिला युवक का शव , पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा 

 गांव ईशेपुर में घर में लटका मिला युवक का शव , पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा 

 सिकंदराराऊ। कोतवाली क्षेत्र के गांव ईसेपुर में मंगलवार रात घर के कमरे में ही युवक का शव फंदे पर लटका मिला। सूचना पर कोतवाली प्रभारी अशोक कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। परिजनों से मामले की जानकारी के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गांव ईसेपुर निवासी जय सिंह 17 पुत्र रूपराम मंगलवार रात परिजनों के साथ ही अपने घर की छत पर सो रहा था। बुधवार को सुबह परिजनों ने देखा कि जय छत पर नहीं था। परिजन नीचे पहुंचे तो कमरे में जय का शव फंदे पर लटका था। शव लटका देखकर परिजनों में चीखपुकार मच गई। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। जय के पिता रूपराम ने बताया कि कुछ दिन पूर्व जय ने लखनऊ में टेंट लगाने का कार्य 600 रूपये प्रतिदिन के हिसाब से किया था। बकाया धनराशि की मांग को लेकर तीन चार दिन पूर्व उसका ठेकेदार से विवाद भी हुआ था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है । कोतवाली प्रभारी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के पिता की तहरीर पर मौत की सही जानकारी करने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। घटना की तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

टिप्पणियाँ