सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

बीएएमएस एवं बीयूएमएस चिकित्सकों के एक प्रतिनिधि मंडल ने उपजिलाधिकारी से मुलाकात करके दी उत्तर प्रदेश इंडियन मेडिसिन संशोधन अधिनियम 2015 की जानकारी

 बीएएमएस एवं बीयूएमएस चिकित्सकों के एक प्रतिनिधि मंडल ने उपजिलाधिकारी से मुलाकात करके दी उत्तर प्रदेश इंडियन मेडिसिन संशोधन अधिनियम 2015 की जानकारी


सिकंदराराऊ बीएएमएस एवं बीयूएमएस चिकित्सकों के एक प्रतिनिधि मंडल ने उपजिलाधिकारी अंकुर वर्मा से मुलाकात करके संविधान के अनुच्छेद 200 के अधीन उत्तर प्रदेश इंडियन मेडिसिन संशोधन अधिनियम 2015 के अनुसार प्रकाशित शासनादेश उपजिलाधिकारी को दिखाया। शासनादेश देखने के बाद उपजिलाधिकारी ने बीएएमएस एवं बीयूएमएस चिकित्सकों को शासनादेश के अनुसार चिकित्सा कार्य करने एवं हर संभव मदद का भरोसा दिया। नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र में आज भी नर्सिंग होम और क्लीनिक बंद रहे। जिसके कारण मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। उपजिलाधिकारी अंकुर वर्मा से मुलाकात के बाद आयोजित पत्रकार वार्ता में डॉ नसीम अहमद, डॉ ललित प्रताप बघेल, डॉ अरविंद सारस्वत ने कहा कि उत्तर प्रदेश इंडियन मेडिसिन संशोधन विधेयक 2015 उत्तर प्रदेश विधान मंडल द्वारा पारित होने के बादपर 7 सितंबर 2015 को प्रदेश के राज्यपाल द्वारा बीएएमएस एवं बीयूएमएम चिकित्सकों को विभिन्न प्रकार की दवाएं लिखने की अनुमति प्रदान की थी और यह उत्तर प्रदेश अधिनियम संख्या 10 सन 2015 के रूप में सर्वसाधारण की सूचनार्थ प्रकाशित भी किया गया था। शासनादेश के अनुसार विभिन्न प्रकार की एंटीबायोटिक, एंटासिड h2 रिसेप्टर ब्लॉकर्स, प्रोटीन पंप, मलेरिया नाशक, अमीबा नाशक, एंटीवायरल, ब्रोंकोडाइलेटर, क्रमी नाशक कुष्ठ नाशक, टाइपिकल एंटीफंगल, एंटीमेटिक, ब्रोंकोडिलेटर, फोलिक एसिड आदि दवाएं मरीजों को लिखने का अधिकार प्राप्त है। पत्रकार वार्ता के दौरान डॉ सी पी वर्मा, डॉ विजय प्रकाश गुप्ता, डॉ अजीम खान पुरदिलनगर, डॉ अंशुल सोनी, डॉ अरविंद सारस्वत, डॉ आसिम अंसारी, डॉ सीपी शर्मा, डॉ मुकेश कुमार, डॉ यतेंद्र कुमार आदि मौजूद थे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिकंदराराऊ।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर का  परिसर तिरंगे की आभा और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्रीमान भगवानदास गुप्ता ने की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  वीरेन्द्र सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिवदत्त उपाध्याय एवं राजेंद्र मोहन सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद गुप्ता , कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, राजेश कुमार चंद्रा, विपिन लाल, वरुण माहेश्वरी एवं दुर्गादत्त उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता एवं मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह राना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिका, भाषण एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। "वंदे मातरम", "ऐ मेरे वतन के लोगों" जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।  विद्या मंदिर के छात्रों की क्रांतिकारियों ...

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...