अलीगढ़ में आज मनाया जाएगा बाबा खाटूश्याम भजन संध्या कार्यक्रम .
सिकंदराराऊ हारे का सहारा बाबा खाटूश्याम हमारा एक नारे के साथ आज की शाम बाबा खाटूश्याम के नाम से बालाजी मानव सेवा ट्रस्ट के द्वारा शहर में आज भव्य भजन संध्या का आयोजन किया जा रहा है । जिसमें राधारानी के सेवक श्री चित्र विचित्र अपने श्री मुख से बाबा के नाम का गुणगान करेंगे। भजन संध्या के आयोजक एवं ट्रस्ट के पदाधिकारी आदित्य गौतम, तिलक गुप्ता ने कार्यक्रम से जुड़ी जानकारी देते हुए बताया कि भजन संध्या से पूर्व प्रातः सात बजे मीनाक्षी पुल रामघाट रॉड से राजा गार्डन रामघाट रोड़ तक निशान यात्रा निकाली जाएगी, जिसका शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि शहर के ज्योतिर्विद एवं वैदिक ज्योतिष संस्थान के प्रमुख स्वामी श्री पूर्णानंदपुरी जी महाराज एवं अलीगढ़ जेल अधीक्षक पी के सिंह सयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर करेंगे। भजन संध्या के बारे में आगे की जानकारी देते हुए सचिन गर्ग, कारण बार्ष्णेय ने बताया कि सांय 6 बजे से रामघाट रोड स्थित राजागार्डन में प्रारम्भ होने वाली इस भजन संध्या का शुभारंभ उप सेना नायक आशुतोष मिश्रा एवं पूज्य स्वामी पूर्णानन्द पुरी जी महाराज श्री द्वारा दीप प्रज्जुलन कर किया जाएगा। जिसमें बृंदावन से आने वाले विश्व विख्यात भजन गायक महाराज चित्रविचित्र अपनी मधुर वाणी से भक्तों को भावमय प्रस्तुति देकर अनुग्रहीत करेंगे। मनीष महाजन, ललित वार्ष्णेय ने बताया दिल्ली के अतुल बाबरा कथा जयपुर के आयुष सोमानी अपनी मधुर वाणी से प्रस्तुति देंगे। भजन संध्या के साथ अनेकानेक कार्यक्रमो की त्रिवेणी बहाई जाएगी जिसमें भव्य दरवार, छप्पन भोग एवं इत्रवर्षा कर मनोहारी प्रस्तुति दी जाएगी।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें