मुखिया यादव बने भारतीय किसान यूनियन क्रांति के प्रदेश सचिव
गाजियाबाद भारतीय किसान यूनियन क्रांति के प्रदेश अध्यक्ष परविंदर यादव के निर्देश पर मुखिया यादव को भारतीय किसान यूनियन क्रांति का प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया । मुखिया यादव ने कहा मुझे जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसे वह पूरी ईमानदारी व निष्ठा से पूरा करेंगे तथा हमेशा किसानों की आवाज को उठाएंगे। भारतीय किसान यूनियन क्रांति के मार्गदर्शन में किसानों को उनके अधिकारों के बारे में जागरूक करेंगे। उन्होंने कहा कि यूनियन का उद्देश्य किसानों के हित की लड़ाई लड़ने का है,जहाँ भी किसानों की कोई समस्या होगी उसके लिए किसान यूनियन संघर्ष करेगी। भारतीय किसान यूनियन क्रांति का विस्तार करते हुए शैंकी यादव को ज़िला अध्यक्ष बागपत, विशाल सिंह को ज़िला उपाध्यक्ष, नवीन यादव ज़िला उपाध्यक्ष , नितिन यादव ज़िला उपाध्यक्ष, अजय डेढा ज़िला उपाध्यक्ष,व सूरज उज्ज्वल को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, प्रियांशु को ज़िला सचिव, रितिक यादव व शुभम गिरी को ज़िला सचिव नियुक्त किया गया। ज़ुबैर खान को बरेली का युवा मोर्चा का ज़िला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ईश्वर त्यागी, राष्ट्रीय महासचिव सुंदर सिकंदरपुर, प्रदेश अध्यक्ष परविंदर यादव, संगठन मंत्री सोनू यादव , नोएडा महानगर अध्यक्ष बलवीर यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष राजन ठाकुर, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य संदीप चौधरी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य लोकेश यादव, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पवन सिंह, हापुड़ जिला कार्यकारिणी सदस्य अनमोल त्यागी, गाजियाबाद युवाजिला अध्यक्ष गुरदीप सिंह मौजूद रहें ।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें