सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

तीज का त्योहार हमारे सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक और ऐतिहासिक मूल्यों को प्रदर्शित करता है : शकुंतला चतुर्वेदी राष्ट्रीय विप्र एकता मंच महिला मोर्चा ने किया तीज महोत्सव का शानदार आयोजन 

 तीज का त्योहार हमारे सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक और ऐतिहासिक मूल्यों को प्रदर्शित करता है : शकुंतला चतुर्वेदी राष्ट्रीय विप्र एकता मंच महिला मोर्चा ने किया तीज महोत्सव का शानदार आयोजन 


 एटा राष्ट्रीय विप्र एकता मंच महिला मोर्चा के तत्वावधान में नगर के मोहल्ला महाराणा प्रताप नगर में समाजसेविका लवली चतुर्वेदी के आवास पर तीज महोत्सव का शानदार आयोजन किया गया। इस अवसर पर महिलाओं और बच्चों के लिए मेहंदी लगाओ प्रतियोगिता के अलावा अन्य कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ श्रीमती शकुन्तला चतुर्वेदी के द्वारा भगवान शंकर और पार्वती की पूजा अर्चना एवं दीप प्रज्वलित करके किया गया। शकुन्तला चतुर्वेदी ने कहा कि हमारी संस्कृति में तीज उत्सव का बहुत बड़ा महत्व है। तीज का त्योहार हमारे सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक और ऐतिहासिक मूल्यों को प्रदर्शित करता है। वहीं दूसरी ओर इस त्योहार के माध्यम से अतीत के दर्शन भी होते हैं। हरियाली तीज का उत्सव सावन मास में शुक्ल पक्ष की तृतीया को मनाया जाता है। प्रकाशरानी राराशर ने कहा कि हमेशा से भारतीय संस्कृति में त्योहारों का खास महत्व रहा है। सभी त्योहार कोई न कोई संदेश हमारे समाज को अवश्य देते हैं। हरियाली तीज का त्योहार भी हमारे प्रमुख त्योहारों में से एक है। महिलाओं को अपने अधिकारों और सम्मान के प्रति सजग रहना चाहिए । अमिता पचौरी ने कहा कि भारतीय संस्कृति में नारी को सम्मानित दर्जा दिया गया है। सदैव से नारी पूज्यनीय रही है। ब्राह्मण समाज के उत्थान में महिलाएं अपनी अहम भूमिका रखती हैं। भावी पीढ़ी को सही मार्गदर्शन देकर संस्कारवान बनाने की जिम्मेदारी महिलाओं के ऊपर है। ब्राह्मण समाज की पीढ़ी संस्कारवान होगी तो सनातन संस्कृति भी सुरक्षित रहेगी। इस बात को सभी लोगों को भलीभांति समझना चाहिए। इस दौरान महिलाओं ने माँ पार्वती की पूजा अर्चना कर लोकगीतों पर नृत्य किया। इस अवसर पर कार्यक्रम में सहभागिता करने के लिए महिलाओं एवं बालिकाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में शकुन्तला चतुर्वेदी, लवली चतुर्वेदी, बेबी त्रिवेदी, अर्चना त्रिवेदी, श्रीमती विनय चतुर्वेदी, प्रकाशरानी पाराशर, अमिता पचौरी, नमिता, रिंकी, दीपांशी, ममता तिवारी, शिवानी, रिचा, वंदना पचौरी, प्रीती, श्रंखला, गौरी, सुरभि आदि उपस्थिति रहीं ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिकंदराराऊ।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर का  परिसर तिरंगे की आभा और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्रीमान भगवानदास गुप्ता ने की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  वीरेन्द्र सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिवदत्त उपाध्याय एवं राजेंद्र मोहन सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद गुप्ता , कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, राजेश कुमार चंद्रा, विपिन लाल, वरुण माहेश्वरी एवं दुर्गादत्त उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता एवं मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह राना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिका, भाषण एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। "वंदे मातरम", "ऐ मेरे वतन के लोगों" जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।  विद्या मंदिर के छात्रों की क्रांतिकारियों ...

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...