सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

विद्युत विभाग ने मनाया आजादी का अमृत महोत्सव  कार्यक्रम के दौरान स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों का किया प्रदर्शन  विद्युतीकरण के क्षेत्र में अब तक हुए कार्य को लेकर मनाया गया बिजली महोत्सव  मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ

 विद्युत विभाग ने मनाया आजादी का अमृत महोत्सव  कार्यक्रम के दौरान स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों का किया प्रदर्शन  विद्युतीकरण के क्षेत्र में अब तक हुए कार्य को लेकर मनाया गया बिजली महोत्सव  मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ


  एटा जिले के अलीगंज तहसील के सभागार में आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत विद्युत विभाग द्वारा बिजली महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य देश आजाद होने के बाद भारतवर्ष में हुए विद्युतीकरण के कार्यों विद्युत के क्षेत्र में किए गए अतुलनीय कार्यों को लेकर केंद्र और राज्य के बीच समन्वय स्थापित कर ग्रामीण और शहरी इलाकों में हुए विद्युतीकरण कार्यों उजागर करने के मकशद से विद्युत विभाग आजादी के अमृत महोत्सव के साथ - साथ बिजली महोत्सव मना रहा है। तहसील अलीगंज के सभागार में भाजपा विधायक ठाकुर सत्यपाल सिंह राठौर अपर जिला मजिस्ट्रेट सुनील कुमार सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और पुष्प अर्पित किए। आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के दौरान विद्युत विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने कार्यक्रम में हिस्सा लेने आए मुख्य अतिथियों को पुष्पगुच्छ बैठकर उनका आदर और सत्कार किया। आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ जीडी इंटरनेशनल विद्यालय के स्कूली बच्चों ने सरस्वती वंदना कर किया। बिजली महोत्सव कार्यक्रम में जिला मुख्यालय और अलीगंज तहसील के स्कूली बच्चों ने तमाम सांस्कृतिक कार्यक्रमों का प्रदर्शन कर कार्यक्रम में आए अतिथियों और आम जनता के लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में देश भक्ति गीत, स्वागत गीत, भक्ति गीतों,और लोक गीतों पर अपना प्रदर्शन किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेने वाले जीडी इंटरनेशनल स्कूल, नवोदय विद्यालय एटा, डी .पी पब्लिक स्कूल एटा,जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के दर्जनों छात्र और छात्राएं मौजूद रहे। आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम में कार्यक्रम के नोडल अधिकारी अरविंद गुप्ता ने विद्युतीकरण के क्षेत्र में हुए कार्यों को लेकर विस्तार से जानकारी दी उन्होंने अलीगंज विधानसभा क्षेत्र में हुए विद्युतीकरण और विकास कार्यों पर प्रकाश डालते हुए संक्षिप्त जानकारी दी। कार्यक्रम में मौजूद क्षेत्रीय विधायक सतपाल सिंह राठौर डिप्टी एसपी राजकुमार सिंह उप जिलाधिकारी अलीगंज मानवेंद्र सिंह अपर जिला मजिस्ट्रेट सुनील कुमार सिंह ने मंच से विद्युतीकरण के क्षेत्र में हुए कार्यों और देश आजाद होने के बाद देशभर में हुए तमाम क्षेत्रों में हुए कार्यों पर प्रकाश डाला। डिप्टी एसपी राजकुमार सिंह ने बताया भारत देश में हम लोग आजादी का 75 वां अमृत महोत्सव इसलिए मना रहे हैं क्योंकि अंग्रेजों की गुलामी से मुक्त होने के बाद हमारे देश में तरक्की का रास्ता तय करते हुए आसमानों की बुलंदियों को छुआ है। विश्व भर के देश आज भारत की ओर देख रहे हैं भारत के लोगों ने आजाद होने के बाद तमाम देशों को अपना लोहा मनवाया है। इसी खुशी में देशभर में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के दौरान भाजपा विधायक सत्यपाल सिंह राठौर, अपर जिला मजिस्ट्रेट सुनील कुमार सिंह, उप जिलाधिकारी अलीगंज मानवेंद्र सिंह, डिप्टी एसपी राजकुमार सिंह, कार्यक्रम के नोडल अधिकारी अरविंद गुप्ता, अधीक्षण अभियंता राजकुमार सिंह, एक्सईएन सत्यपाल सिंह, उप केंद्र अधिकारी सोनू कुमार, अभियंता अर्जुन सिंह यश यादव सुधा यादव मंदाकिनी अग्रवालके साथ अलीगंज क्षेत्र के तमाम संभ्रांत नागरिक मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिकंदराराऊ।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर का  परिसर तिरंगे की आभा और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्रीमान भगवानदास गुप्ता ने की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  वीरेन्द्र सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिवदत्त उपाध्याय एवं राजेंद्र मोहन सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद गुप्ता , कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, राजेश कुमार चंद्रा, विपिन लाल, वरुण माहेश्वरी एवं दुर्गादत्त उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता एवं मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह राना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिका, भाषण एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। "वंदे मातरम", "ऐ मेरे वतन के लोगों" जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।  विद्या मंदिर के छात्रों की क्रांतिकारियों ...

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...