सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

मोहर्रम, रक्षाबंधन, जन्माष्टमी, स्वतंत्रता दिवस के दृष्टिगत पीस कमेटी की बैठक संपन्न 

 मोहर्रम, रक्षाबंधन, जन्माष्टमी, स्वतंत्रता दिवस के दृष्टिगत पीस कमेटी की बैठक संपन्न 



 सिकंदराराऊ पुलिस अधीक्षक देवेश कुमार पाण्डेय के निर्देशन में त्यौहार मोहर्रम, रक्षाबंधन, जन्माष्टमी, स्वतंत्रता दिवस के दृष्टिगत क्षेत्राधिकारी सुरेन्द्र सिंह व उपजिलाधिकारी अंकुर वर्मा द्वारा संयुक्त रूप से कोतवाली पर ताजियादारों, मुस्लिम धर्मगुरूओं व गणमान्य व्यक्तियों के साथ पीस कमेटी की मीटिंग का आयोजन किया गया । इस दौरान प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह व गणमान्य व्यक्ति, धर्मगुरू, ताजियादार आदि उपस्थित रहे । मीटिंग के दौरान उपस्थित ताजियादारों, धर्मगुरूओं व गणमान्य व्यक्तियों से वार्ता कर त्यौहार के दौरान आने वाली समस्याओं के बारे में विस्तार से जानकारी कर सभी से फीडबैक लिया गया तथा आगामी त्यौहारों को शांतिपूर्णढंग से मनाने की अपील की गई । मीटिंग में उपस्थित लोगों को बताया गया कि क्षेत्र में होने वाली छोटी से छोटी घटनाओं की सूचना समय से पुलिस को दें, जिससे कोई बड़ा विवाद उत्पन्न न हो सके । इस दौरान लोगों को बताया गया कि मोहर्रम त्यौहार के दौरान कोई भी ताजिया व जुलूस बिना अनुमति के न निकाला जाए तथा निकलने वाले ताजिया व जुलूस एवं उनके रूट आदि की सूचना प्रशासन एवं पुलिस को अवश्य दें, जिससे समुचित पुलिस प्रबन्ध किया जा सके और शांतिपूर्ण ढंग से त्यौहार सम्पन्न कराया जा सके । इस दौरान उपस्थित लोगों को बताया गया कि परंपरागत तरीके से ही ताजिया निकाले जाए। पूर्व की भांति ताजिया जिन मार्गों से निकाले जाते हैं वहीं से निकाले जाएं। उनके मार्ग में किसी भी प्रकार का नया फेरबदल न किया जाए । साथ ही त्यौहार के दौरान निकलने वाले ताजियों की ऊंचाई, चौडाई आदि में कोई फेर-बदल न किया जाए एवं ताजिया के अंदर लोहे या अन्य धातु की छड आदि का प्रयोग न किया जाए जिससे की विद्युत करंट की संभावना से बचा जा सके । इसी क्रम में उपस्थित ताजियादारों को त्यौहार के दौरान निकलने वाले प्रत्येक ताजिया के साथ वॉलिंटियर्स सदस्य लगाने एवं उनके नाम व मोबाइल नंबर की सूची थाने पर उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया गया । इसी क्रम में मीटिंग में उपस्थित समस्त गणमान्य नागरिकों को आजादी के अमृत महोत्सव के दौरान हर घर तिरंगा लगाने हेतु प्रेरित किया गया । साथ ही लोगों को बताया गया कि सोशल मीडिया पर अवांछनीय और उत्तेजक पोस्टों पर बिना पुष्टि के कतई विश्वास न करें, किसी भी धर्म सम्प्रदाय के सम्बन्ध में कोई अवांछित पोस्ट न करें और इनके बहकावे में आकर कोई ऐसा कृत्य न करे, जिससे जनपद में अमन चैन एवं सांप्रदायिक सौहार्द प्रभावित हो । पुलिस द्वारा अफवाह फैलाने वाले व्यक्तियों पर लगातार सोशल मीडिया टीम द्वारा निगरानी की जा रही है इसलिए सोशल मीडिया का प्रयोग बहुत सोच समझकर करे। मीटिंग में उपस्थित लोगों से शांतिपूर्ण एवं आपसी भाई-चारे के साथ त्यौहार को मनाने हेतु अपील की गई । इस अवसर पर सोनू राजौरा , भवानी शंकर शर्मा, योगेंद्र धामा ,मनोज पंडित, नवेद अहमद खान , कमल जाखेटिया , जाफर अली फारुकी आदि मौजूद रहे

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिकंदराराऊ।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर का  परिसर तिरंगे की आभा और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्रीमान भगवानदास गुप्ता ने की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  वीरेन्द्र सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिवदत्त उपाध्याय एवं राजेंद्र मोहन सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद गुप्ता , कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, राजेश कुमार चंद्रा, विपिन लाल, वरुण माहेश्वरी एवं दुर्गादत्त उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता एवं मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह राना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिका, भाषण एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। "वंदे मातरम", "ऐ मेरे वतन के लोगों" जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।  विद्या मंदिर के छात्रों की क्रांतिकारियों ...

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...