सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

लक्खी मेला श्री दाऊजी महाराज के आयोजन के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने की बैठक 

 लक्खी मेला श्री दाऊजी महाराज के आयोजन के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने की बैठक 


 हाथरस। बृज क्षेत्र का मशहूर एवं जनमानस की आस्थाओं का प्रतीक 111 वॉ विशाल लक्खी मेला श्रीदाऊजी महाराज का परम्परागत एवं भव्य आयोजन के दृष्टिगत जिलाधिकारी रमेश रंजन ने कलेक्ट्रेट सभागार में विभागीय अधिकारियों/संयोजकों/आयोजकों/पत्रकारगणों के साथ बैठक कर महत्वपूर्ण सुझावों पर चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि जैसा कि आप सभी विदित हैं कि जनपद में आयोजित होने वाले लक्खी मेला श्री दाऊजी महाराज का शुभारम्भ गणेश चर्तुथी से विधि विधान पूर्वक पूजा अर्चना के उपरान्त प्रारम्भ होगा। मेला को परम्परागत रूप से भव्य एवं सकुशल सम्पन्न कराने के संबंध में जिलाधिकारी ने पूर्व में आयोजित किये गये कार्यक्रमों तथा व्यवस्थाओं पर खर्च की गई धनराशि के संबंध में विस्तारपूर्वक चर्चा की। जिलाधिकारी ने मेला श्री दाऊजी महाराज की तैयारियों के संबंध में मेला संयोजकों एवं विभागीय अधिकारियों के साथ मेला आयोजन की रूपरेखा, विभिन्न कार्यक्रमों व व्यवस्थाओं के सिलसिले में विचार विमर्श किया। उन्होंने मेला संयोजकों/आयोजकों को कार्यक्रमों से संबंधित बैनर, होर्डिंग्स, इलैक्ट्रोनिक एवं प्रिंट मीडिया के माध्यम से वृहद स्तर पर प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जो भी व्यक्ति मेले में कार्यक्रमों का आयोजन कराना चाहते हैं वह अपना आवेदन पत्र जमा करा दें। कार्यक्रम आयोजित कराने हेतु अपनी सुविधानुसार आवेदन में दिनांक व समय अवश्य अंकित करें साथ ही साथ कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले कलाकारों से वार्ता हो गई है तथा प्रशासन स्तर से कार्यक्रम को आयोजित कराने हेतु धनराशि एवं कार्यक्रम संयोजक द्वारा व्यय की जाने वाली धनराशि का विवरण पूर्णरूप से दर्ज करने के निर्देश दिए। कार्यक्रम संयोजकों द्वारा कार्यक्रमों के आयोजन हेतु किसी से बिना उनकी स्वेच्छा के धनराशि एकत्र न की जाये यदि इस प्रकार की सूचना प्राप्त होती है तो संयोजक को आवंटित किये गये कार्यक्रम को निरस्त कर दिया जायेगा। मेला में प्रभावी सुरक्षा बंदोबस्त और मूलभूत जनसुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जायेगा। उन्होंने मेला संयोजको से कहा कि दाऊजी महाराज मेले राष्ट्रीय स्तर की ऊँचाईयों तक ले जाना है तथा मेला में आने वाले दुकानदारों तथा जनसामान्य को जागरूक किया जायेगा। उन्होंने मेला के सुचारू ढंग से आयोजन हेतु सुरक्षा, पेयजल, विद्युत, मेला ठेका, सफाई, रंगाई-पुताई, शौचालय और मरम्मत आदि के लिये समय से कार्यवाही सुनिश्चित करने के बारे में अधिकारियों को निर्देश दिये। उन्होंने ने मेला परिसर में सफाई, नालों की सफाई, मेला स्थल के आसपास पालिका की जमीन पर साईकिल स्टैण्ड और दुकानों को ठेका पर उठाने के लिये ब्यौरा प्रस्तुत करने के लिये कहा। उन्होंने मेला परिसर के बाहर दुकानें नहीं लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जन आकांक्षाओं के अनुरूप बृज क्षेत्र के इस लक्खी मेला को भव्यता से आयोजित कराने के लिए कोई कसर नहीं छोडी जायेगी। उन्होंने कहा कि मेला में साहित्य एवं सांस्कृतिक कला की स्थानीय प्रतिभाओं, जिले के स्कूल-कालेजों के प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं की भागीदारी सुनिश्चित करने वाले कार्यक्रम आयोजित कराये जायेंगे। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वि0/रा0, अपर जिलाधिकारी न्यायिक, मुख्य विकास अधिकारी, उप जिलाधिकारी सदर, सांसद प्रतिनिधि, ब्लाक प्रमुख मुरसान, नगर पालिका अध्यक्ष हाथरस, नाजिर सदर, न्याय सहायक लिपिक, मेला प्रभारी लिपिक, पत्रकार बंधु, पूर्व मेला संयोजक आदि उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिकंदराराऊ।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर का  परिसर तिरंगे की आभा और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्रीमान भगवानदास गुप्ता ने की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  वीरेन्द्र सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिवदत्त उपाध्याय एवं राजेंद्र मोहन सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद गुप्ता , कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, राजेश कुमार चंद्रा, विपिन लाल, वरुण माहेश्वरी एवं दुर्गादत्त उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता एवं मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह राना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिका, भाषण एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। "वंदे मातरम", "ऐ मेरे वतन के लोगों" जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।  विद्या मंदिर के छात्रों की क्रांतिकारियों ...

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...