मेहदी प्रतियोगिता में पूजा रहीं प्रथम प्रतियोगिताओं से आता है छिपी प्रतिभा में निखार- देवेश सिसोदिया
मेहदी प्रतियोगिता में पूजा रहीं प्रथम प्रतियोगिताओं से आता है छिपी प्रतिभा में निखार- देवेश सिसोदिया
सिकंदराराऊ स्थानीय रेलवे रोड स्थिति भारतीय शिशु शिक्षण संस्थान में हरियाली तीज की पूर्व संध्या पर मेंहदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । जिसमें विद्यालय के छात्र छात्राओं ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर पूजा, द्धितीय स्थान पर रागिनी, तथा तृतीय स्थान पर प्रियंका कुमारी तथा रौनक ने प्राइमरी वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस दौरान विद्यालय के प्रबन्धक देवेश सिसोदिया ने कहा कि प्रतियोगिताओं से विद्यार्थी के अंदर छिपी प्रतिभा का निखार आता है। इस दौरान प्रधानाचार्य उदयवीर सिंह यादव, टोड़ी सिंह गौतम, कमलेश पुंढीर, निधि शर्मा, मंजू रानी, सीमा शर्मा, अंजली चौहान, नेहा, प्रीति यादव आदि लोग उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें