जीटी रोड पर अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकराई, कार सवार दो युवक घायल
सिकंदराराऊगाँव हुसैनपुर के पास जीटी रोड पर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। परिणाम स्वरूप कार सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें अलीगढ़ रेफर कर दिया गया । शुक्रवार को रात्रि लगभग 9:00 बजे सिकंदराराऊ के क्षेत्र के गांव हुसैनपुर के पास दिल्ली की ओर से आ रही एक कार डिवाइडर से टकरा गई। जिसमें सवार धर्मेंद्र पुत्र अमर सिंह उम्र 24 साल निवासी नूरपुर थाना क्षेत्र सिकंदराराऊ और संदीप पुत्र बुलाकी राम निवासी खेड़ा चबूतरा जिला संभल जो कि दोनों युवक ऑल्टो कार से दिल्ली से अपने घर नूरपुर थाना क्षेत्र सिकंदराराऊ जा रहे थे। अचानक सिकंदराराऊ के निकट पहुंचते ही हुसैनपुर गांव के पास पहुँचते ही कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जाता है कि संदीप पुत्र बुलाकी राम गाड़ी को चला रहा था और दूसरा उनका साथी धर्मेंद्र पुत्र अमर सिंह बराबर वाली सीट पर बैठा था डिवाइडर से टकराने से दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। यह नजारा देख आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई और तत्काल आनन-फानन में 108 से कॉल कर दोनों युवकों को सिकंदराराऊ सीएचसी पर भेज दिया गया। सीएचसी पर डॉक्टर द्वारा उपचार कर दोनों घायलों को आनन-फानन में अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें