आजादी के अम्रत महोत्सव के चलते सीएमओ की कुशल सूझबूझ से अलीगंज सीएचसी पर सिजेरियन से नवजात के जन्म लेते ही हुआ
आजादी के अम्रत महोत्सव के चलते सीएमओ की कुशल सूझबूझ से अ
लीगंज सीएचसी पर सिजेरियन से नवजात के जन्म लेते ही हुआ एटा ! मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा.उमेश कुमार त्रिपाठी की कुशल सूझबूझ व जगंल में मगंल करने की सोच को द्रष्टिगत उनके निर्देशन में जिले की सुदूरवर्ती तहसील अलीगंज के मुख्यालय पर संचालित सीएचसी पर आजादी के अम्रत महोत्सव के मध्य गर्भवती महिला का पहली बार सिजेरियन आप्रेशन कर नवजात शिशु का सुरक्षित प्रसव किऐ जाने के बाद समूचे अलीगंज क्षेत्र में हर्षोल्लास का माहौल है ! आपको बता दे कि आजादी के बाद से जब से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की नींव रखी गयी है तब से आज पहली बार सरकारी अस्पताल में किसी गर्भवती महिला का सिजेरियन आपरेशन हुआ है ! आज मगंलवार को सीएचसी अलीगंज पर सफलता की सीढियों को बुलन्दियो तक पहुंचाने में जिन्होने अपने हकों का सुधारात्मक प्रयोग करके जिले के अन्दर अलीगंज के नाम को रोशन किया है उस मेडिकल टीम में सीएचसी के एमओआईसी डॉ.रंजीत सिहं एवं डिप्टी सीएमओ / निश्चेतक डॉ. अभिनव दुबे सहित महिला चिकित्सक डॉ.पवित्रा सिंह व चिकित्साधिकारी डॉ अनुज सिंह मौजूद रहे । आजादी के अम्रत महोत्सव में जिले की अतयंत पिछडी तहसील मुख्यालय पर प्रथम बार सीएचसी पर किसी गर्भवती महिला के नवजात शिशु का सिजेरियन आप्रेशन का शुभारम्भ कराने पर क्षेत्रिय विधायक ठा.सत्यपाल सिहं राठौर , पालिकाध्यक्ष ब्रजेश गुप्ता " राजू " व नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मन्डल के अध्यक्ष ठा. अजयपाल सिहं " बंटी ठाकुर " , महामंत्री पं. विजय दीक्षित सहित गणमान्य लोगों ने सीएमओ डा. उमेश कुमार त्रिपाठी सहित उनकी टीम को बधाईयां दी है !


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें