बैंकों और एटीएम की सुरक्षा राम भरोसे
अलीगंज। भले ही आए दिन लूट की वारदातों में इजाफा हो रहा हो पर इसके बावजूद अलीगंज में बैंकोें व एटीएम की सुरक्षा में घोर लापरवाही बरती जा रही है। अलीगंज स्थति स्टेट बैंक केनरा बैंक ग्रामीण बैंक सहित अन्य शाखाओं में लाखों रूपये का लेन-देन होता है। कस्बे में जगह जगहें एटीम भी है। इन एटीम में सुरक्षा की दृष्टि से कोई भी गार्ड नही रहता है केबल स्टेट बैंक एटीम में गार्ड की व्यवस्था है। कई एटीएम के बाहर तो सीसीटीवी कैमरे भी नहीं लगे है और न ही सुरक्षा गार्ड की तैनाती है ऐसे में यहां की सुरक्षा राम भरोसे ही रहती है। उसके बावजूद यहां के बैंक अधिकारी बैंकों की सुरक्षा के प्रति गंभीर नहीं दिख रहे है। ज्यादातर बैंकों में अंदर तो सीसीटीवी कैमरा लगा है पर एटीएम व बैंक के बाहर कैमरे तक नहीं लगे हैं। इससे यदि एटीएम में कैश वैन आने पर लूट जैसी वारदात हो जाए तो पुलिस के लिए बदमाशाें का पता लगाना भी आसान नहीं होगा। बताते चले कि कस्वा अलीगंज की मेन एसबीआई व्रांच में कैशियर के काउंटर से 5 लाख 19 हजार रूपये का बैग रखा गायब हो गया। मामला 19 जुलाई 22 का है अलीगंज शिथति पूर्व चेयरमैन प्रदीप गुप्ता की पेट्रोल का मुनीम मधुसूधन के साथ घटना घट गई जब मुनीम ने अपना कैश जमा करने के लिये रेड एरिया में पहुँचकर कैशियर के काउंटर पर रख दिया और चन्द समय में वह रुपयों से भरा बैग बैंक से गायब हो गया। पुलिस ने तीन दिन बीत जाने के बाद भी घटना का पर्दाफाश नही कर पाई यह लापरवाही बैंक कर्मियों की है। बैंक परिसर के अंदर सीसीबीटी कैमरे ऐसे लगे है जो आरोपी बैंग लेकर जा रहा है उसके कपड़े तक ठीक से नही पहचान किये जा सकते। चेहरा तो देखना बहुत दूर की बात है। उक्त घटना को लेकर क्षेत्र में सनसनी तो है ही लेकिन बैंको की सुरक्षा व्यवस्था पर अभी भी सवालिया निशान है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें