विदुषी आचार्या सुनीता शास्त्री के आकस्मिक निधन से क्षेत्र में शोक की लहर, 1 अगस्त को आर्य समाज द्वारा किया जाएगा श्रद्धांजलि सभा का आयोजन
विदुषी आचार्या सुनीता शास्त्री के आकस्मिक निधन से क्षेत्र में शोक की लहर, 1 अगस्त को आर्य समाज द्वारा किया जाएगा श्रद्धांजलि सभा का आयोजन
सिकंदराराऊ आर्य समाज के माध्यम से धर्म ध्वजा को फहराने के लिए दृढ़ संकल्पित एवं एक विदुषी महिला के आकस्मिक निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई । गांव लिहा आलमपुर में उनके आवास पर शोक संवेदना प्रकट करने वालों का तांता लगा हुआ है । आगामी 1 अगस्त को गांव में आर्य समाज द्वारा श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जाएगा। वर्तमान समाज में महिलाओं की प्रेरणा स्रोत अपने बाल्यकाल से ही जिन्होंने धर्म संस्कृति एवं समाज में संस्कारों की स्थापना के लिए अपने जीवन को बड़ी ही निष्ठा और श्रद्धा के साथ और पूरी तन्मयता के साथ समाज को संस्कारों की दीक्षा देने वाली वैदिक विदुषी आचार्या सुनीता शास्त्री का असाध्य बीमारी के कारण मात्र 42 वर्ष की उम्र में इस संसार से चले जाना समाज के लिए अपूरणीय क्षति के रूप में देखा जा रहा है। उनके जाने से सनातन समाज के विद्वत् समाज में बहुत बड़ा आघात लगा है। आर्य समाज आलमपुर के जन जागरण अभियान में जिनके जीवन का अविस्मरणीय योगदान रहा है। जिन्होंने उत्तर प्रदेश के हाथरस जनपद के आलमपुर गांव से लेकर मुंबई तथा देश के विभिन्न भागों में अपने संगीत के माध्यम से धर्म के प्रचार में अग्रणी भूमिका निभाई। उनके असमय जाने से आर्य समाज में शोक लहर दौड़ गई। श्रीमती शास्त्री के जाने से संगठन अपने को ठगा महसूस कर रहा है। ऐसे सुयोग्य व्यक्तित्व के प्रति शोक संवेदना प्रकट करने के लिए आर्य समाज आलमपुर द्वारा उनकी स्मृति में दिनांक 1 अगस्त दिन सोमवार को एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जाएगा। सभी आर्यजनों एवं स्वजनों से अनुरोध है कि श्रद्धाञ्जलि सभा में उपस्थित होकर संवेदना प्रकट करें।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें