सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

भव्य फूल बंगला एवं श्रृंगार के साथ हुई बाबा की महाआरती जल मात्र से प्रसन्न हो जाते हैं भगवान शिव : स्वामी पूर्णानंदपुरी जी महाराज 

 भव्य फूल बंगला एवं श्रृंगार के साथ हुई बाबा की महाआरती जल मात्र से प्रसन्न हो जाते हैं भगवान शिव : स्वामी पूर्णानंदपुरी जी महाराज 

 अलीगढ़ । भगवान शिव के अत्यंत प्रिय महीना यानि श्रावण मास प्रारंभ हो चुका है। हर साल अनेकों शिव भक्त सच्ची श्रद्धा के साथ बाबा के दरबार में जल चढ़ाने के लिए जगह जगह से आते हैं। और भगवान शिव भी प्रसन्न होकर मनोवांछित फल का आशीर्वाद देते हैं।इसी क्रम में अलीगढ़ शहर के विख्यात शिवालय खेरेश्वर महादेव मंदिर पर भी सावन के पहले सोमवार को भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली। कांवड़ लेकर आये सभी भक्तों के जलाभिषेक के कड़े इन्तजाम मंदिर समिति के द्वारा किये गए हैं। गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी सावन के पहले सोमवार को खेरेश्वर महादेव मंदिर पर सुबह से ही शिव भक्तों का जलाभिषेक प्रारम्भ हो गया सैकड़ों भक्तों ने अपनी अपनी मनोकामना भगवान शिव के प्रति अर्पित की जलाभिषेक का यह प्रक्रम देर रात तक चलता रहा। सांयकाल में फूलबंगला एवं महाआरती का आयोजन किया गया। बेला, गुलाब, गेंदा एवं अन्य सुगंधित पुष्पों के फूल बंगला एवं श्रृंगार का आयोजन शहर के लकड़ी व्यवसायी सुबोध कुमार अग्रवाल द्वारा किया गया। वहीं मंदिर समिति के संरक्षक एवं अलीगढ़ शहर के ज्योतिर्विद महामंडलेश्वर स्वामी श्री पूर्णानंदपुरी जी महाराज द्वारा भगवान शिव की 108 दीपकों से महाआरती की गई। इस अवसर पर स्वामी पूर्णानंदपुरी जी ने बताया कि देवाधिदेव महादेव अत्यंत सरल एवं सहज स्वभाव के हैं भक्तों के भाव के लिए महज जल से प्रसन्न होने वाले भगवान शिव को भोलेनाथ इसलिए ही कहा जाता है। उन्होंने बताया कि वैसे तो हर दिन भगवान शिव की आराधना के लिए श्रेष्ठ है लेकिन श्रावण मास में सोमवार के दिन भगवान शिव की पूजा के लिए अत्यंत शुभ है। इस दिन भगवान शिव के अभिषेक करने से भक्तों को शिव का आशीर्वाद मिलता है और शिवत्व की प्राप्ति होती है। मंदिर समिति के अध्यक्ष ठाकुर सत्यपाल सिंह ने बताया कि सावन में जलाभिषेक एवं कावंड़ लेकर आने वाले शिव भक्तों के लिए मंदिर समिति द्वारा इंतजाम कर लिए गए हैं। भक्तों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए विधिवत वेरिगेटिंग की व्यवस्था भी की गई है। व्यवस्था मे गेहाराज सिंह, देवेंद्र चौहान, ऋषिओम शर्मा, चौधरी जीतेन्द्र सिंह, सुवेदार चौहान, नरेंद्र, सुनिल, रोशन लाल शर्मा, धर्मवीर सिंह, दीगम्वर सिंह, आदि भक्तों ने सहयोग कर व्यवस्था संभाली।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित की गई मेहंदी प्रतियोगिता

सिकंदराराऊ।  स्थानीय रेलवे रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में विद्यालय की छात्राओं के मध्य मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन विद्यालय की समस्त आचार्या एवं निर्णायक मंडल में उपस्थित श्रीमती रेनू चौहान और शिल्पा महेश्वरी ने किया।  प्रतियोगिता में बाल वर्ग में प्रथम स्थान निषा धनगर ,साक्षी, वंशिका, द्वितीय स्थान तनु ,कृतिका, तृतीय स्थान मेघा, अंशिका, किशोर वर्ग में प्रथम स्थान प्रियांशी, योग्यता, द्वितीय स्थान ईशा, दीक्षा वर्मा, कशिश वर्मा, तृतीय स्थान भूमि ,निशु एवं तरुण वर्ग में प्रथम स्थान भावना, सृष्टि, द्वितीय स्थान आशा, दीक्षा एवं तृतीय स्थान वैष्णवी एवं रिया ने प्राप्त किया।  कार्यक्रम के समापन में विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के द्वारा निर्णायक मंडल में उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया। @samachar24news

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...