बैंक कैशियर के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज
अलीगंज- मंगलवार को बैंक से 5.19 हजार की हुई चोरी के मामले में पीडित द्वारा कैशियर के खिलाफ तहरीर थाने में दी है। आरोप है कि बैंक कैशियर ने रकम हडपने की नीयत से बैग को गायब कराया है। पम्प के मैनेजर मधुसूदन पुत्र जमुना प्रसाद ने कोतवाली प्रभारी को दी तहरीर में आरोप लगाते हुए कहा कि पम्प की धनराशि 5 लाख 19820 रूपए से भरा बैग बैंक केशियर साकेत को उनकी केबिन में हाथ में दिया था और उन्होंने बैग को अपने पास रख लिया था। प्रार्थी केबिन के बाहर आकर जमा सिल्प का इंतजार करने लगा। आधा घंटे बाद जब प्रार्थी ने सिल्प मांगी तो कैशियर द्वारा बताया गया कि उनका बैग कोई उठा ले गया। पीडित ने आरोप लगाया है कि उक्त धनराशि को बैंक कैशियर ने हडपने की नीयत से साजिशन गायब कराया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। इंस्पेक्टर राजेश कुमार मीणा का कहना है कि चोरी के खुलासे के प्रयास किए जा रहे हैं।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें