पेड़ के नीचे आराम कर रहा मजदूर हाईटेंशन लाइन का करंट लगने से झुलसा, उपचार के लिए ले जाते समय रास्ते में मौत
पेड़ के नीचे आराम कर रहा मजदूर हाईटेंशन लाइन का करंट लगने से झुलसा, उपचार के लिए ले जाते समय रास्ते में मौत
सिकंदराराऊ कोतवाली क्षेत्र के गांव नावली लालपुर में बुधवार को पेड़ के नीचे बैठकर आराम कर रहा एक मजदूर की पेड़ में करंट आने से गंभीर रूप से झुलस गया और उपचार के लिए ले जाते समय उसकी मौत हो गई। घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई आनन-फानन में झुलसे हुए मजदूर को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां से चिकित्सकों ने उसे अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया । अलीगढ़ ले जाते समय रास्ते में मजदूर की मौत हो गई। इसके बाद लोग शव को वापस लेकर कोतवाली आ गए पुलिस ने सबको सीएचसी पर रखवा दिया ।जहां से पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया । युवक की मौत से ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। सीएचसी पर ग्रामीणों ने बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी भी की। बुधवार को दोपहर 12:00 बजे गरीब गांव नावली लालपुर में एक खेत में शीशम के पेड़ के नीचे बैठकर मुकेश पुत्र सोनेलाल निवासी ग्राम दतौली थाना मलावन जिला एटा आराम कर रहा था । उक्त पेड़ के ऊपर से हाईटेंशन विद्युत लाइन गुजर रही है, जिसके चलते पेड़ में अचानक करंट उतर आया । करंट की चपेट में आकर मुकेश गंभीर रूप से झुलस गया। उसकी चीख सुनकर घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। गंभीर अवस्था में उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां से चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया । अलीगढ़ ले जाते समय रास्ते में ही मुकेश की मौत हो गई। ग्रामीण मृतक के शव को लेकर सिकंदराराऊ आ गए और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रखवा दिया । जहां आक्रोशित ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए गुस्से का इजहार किया। पुलिस ने मृतक के शव को पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक मुकेश पिछले कई दिन से गांव में मजदूरी कर रहा था।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें