हाईस्कूल के परीक्षा परिणाम में भी राजकमल पब्लिक स्कूल ने बाजी मारी
सिकन्दराराऊ सीबीएसई हाईस्कूल के परीक्षा परिणाम में भी राजकमल पब्लिक स्कूल ने बाजी मारी। प्रधानाचार्य आर के सिंह राठौर ने बताया कि हाई स्कूल के परीक्षाफल में आदित्य राघव ने 94.4, आदित्य सिसोदिया ने 93.4 , अनामिका कुमारी ने 89.6, आकांक्षा यादव ने 82.2 तथा दिव्या काबरा ने 82.2 प्रतिशत अंक पाकर विद्यालय का नाम रोशन किया है। एमडी नीलम सिंह राठौर व प्रधानाचार्य आर के सिंह राठौर ने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें