सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संचारी रोगों से बचाव के लिए गांव भटीकरा में ग्राम प्रधान राजेश कुमार नागर के नेतृत्व में ग्रामीणों को किया जागरुक

 संचारी रोगों से बचाव के लिए गांव भटीकरा में ग्राम प्रधान राजेश कुमार नागर के नेतृत्व में ग्रामीणों को किया जागरुक





 सिकंदराराऊ । संचारी रोगों से बचाव के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए शनिवार को गांव भटीकरा में एंटी लारवा का छिड़काव किया गया तथा ग्राम प्रधान राजेश कुमार नागर के नेतृत्व में ग्रामीणों को पोस्टर तथा पंपलेट बांटकर जागरूक किया गया और जागरूकता रैली निकाली गई। जागरूकता रैली को ग्राम प्रधान राजेश कुमार नागर ने हरी झंडी दिखाकर विद्यालय के प्रवेशद्वार से गांव के लिए रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि कहा कि जन जागरुकता के चलते डेंगू, चिकनगुनिया, जापानी इंसेफेलाइटिस, मलेरिया जैसी मच्छर जनित बीमारियों पर काफी सीमा तक काबू पा लिया गया है। इन रोगों से बचाव के लिए मच्छरों को पनपने से रोकना है और इनसे बचाव करना जरूरी है। संचारी रोगों को रोकने के प्रति सभी लोग जागरूक रहें । अपने घरों के आसपास गंदा पानी और गंदगी को जमा न होने दें। स्वच्छ वातावरण रखें । पानी के निकास की व्यवस्था दुरुस्त रखें। स्वास्थ्य विभाग द्वारा दिए जा रहे दिशा निर्देशों का पालन करें। संचारी रोगों की रोकथाम के लिए संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जा रहा है। सभी ग्रामीण इस में अपना सहयोग प्रदान करें। बच्चे ' कचड़ा कचड़ेदानी में, सोये हम मच्छरदानी में ' तथा ' सब रोगों की एक दवाई, घर की रखे हम साफ- सफाई ' के नारे लगाते हुए चल रहे थे। बता दें कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाई जा रहे अभियान के अंतर्गत गांव की आशा बहुएं घरों पर स्टीकर चिपका कर हाउस मार्किंग का कार्य करेंगी। इस भ्रमण के दौरान वह बुखार, इन्फ्लूएंजा लाइक इलनेस, क्षय रोगियों की सूची, कुपोषित बच्चों की सूची तथा मच्छर प्रजनन के लिए सम्भावित घरों की सूची आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के सहयोग से तैयार करेगीं और ब्लाक स्तर पर रिपोर्टिंग करेंगी। इस अवसर पर ग्राम पंचायत सचिव विश्वामित्र, आंगनवाड़ी शशि चौहान, सावित्री देवी , आशा सुमन, मुकेश कुमार आदि मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिकंदराराऊ।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर का  परिसर तिरंगे की आभा और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्रीमान भगवानदास गुप्ता ने की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  वीरेन्द्र सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिवदत्त उपाध्याय एवं राजेंद्र मोहन सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद गुप्ता , कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, राजेश कुमार चंद्रा, विपिन लाल, वरुण माहेश्वरी एवं दुर्गादत्त उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता एवं मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह राना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिका, भाषण एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। "वंदे मातरम", "ऐ मेरे वतन के लोगों" जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।  विद्या मंदिर के छात्रों की क्रांतिकारियों ...

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...