निर्माणाधीन पंचायत भवन पर किया अवैध कब्जा प्रधान ने एसडीएम से की शिकायत
अलीगंज- विकास खण्ड अलीगंज क्षे़त्र के ग्राम गैवर असदुल्लापुर में दबंग लोगों ने निर्माणाधीन पंचायत भवन की भूमि पर झोपडी डालकर कब्जा कर लिया। मामले की शिकायत प्रधान ने उपजिलाधिकारी से की है। एसडीएम के आदेश पर लेखपाल एवं पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया है। ग्राम प्रधान कविता देवी ने एसडीएम मानवेन्द्र सिंह को सौंपे शिकायती पत्र में कहा है कि ग्राम गैवर असदुल्लापुर की गाटा संख्या 286 पर लेखपाल द्वारा जमीन का चयन कर प्रस्ताव कार्य योजना बनाकर पंचायत भवन का निर्माण शुरू कराया गया था। भवन निर्माण के लिए शासन द्वारा 14.47 लाख रूपए स्वीकृत हो चुके हैं, इसमें लगभग तीन लाख अवमुक्त भी चुके हैं भवन की चाहरदीवारी बना दी गई और बजट के चलते फिलहाल कार्य रूका हुआ है। शनिवार को गांव निवासी विनोद पुत्र बलवंत सिंह ने गलत नीयत से पंचायत भवन पर अवैध कब्जा कर लिया। विनोद ने उक्त स्थान पर एक झोपडी भी डाल ली है। अवैध कब्जे की शिकायत पर एसडीएम मानवेन्द्र सिंह ने लेखपाल एवं पुलिस टीम को जांचकर आख्या के आदेश जारी किए है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें