आचार्य राम वल्लभ महाराज "अध्यात्म भूषण" उपाधि से अलंकृत
सिकंदराराऊ भागवत प्रवक्ता आचार्य राम वल्लभ महाराज को आध्यात्मिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए व्यास पूर्णिमा के उपलक्ष्य में मथुरा में कृष्ण द्वैपायन महर्षि वेद व्यास प्रादुर्भाव समारोह के अंतर्गत वेद व्यास की पौराणिक तपस्थली पर श्रीमद् भागवत कथा आयोजन समिति द्वारा संत राजा बाबा की अध्यक्षता व समिति संस्थापक पंडित अमित भारद्वाज के निर्देशन में व सुदामा कुटी वृंदावन के श्रीमहंत अमर दास महाराज के आतिथ्य में आयोजित परंपरागत समारोह में अध्यात्म भूषण की उपाधि से सम्मानित किया गया । अंग वस्त्र व सम्मान पत्र देकर समिति के मंत्री हर्षवर्धन शास्त्री, सदस्य शिवोम गौर शास्त्री, योगेश आवा, बब्बू पंडित ने उन्हें सम्मानित किया। इस अवसर पर आचार्य पीठ के यदुनंदनाचार्य महाराज, महंत दीपक शास्त्री,आचार्य रमाकांत गोस्वामी, आचार्य सतीश चंद्र पराशर, राहुल पराशर, आचार्य आलोक बेंकर, पं. मुरारी लाल उपाध्याय, सहित अनेक विद्वतजन , पांडित्यजन, विप्र बंधु व वैष्णव उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें