सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर उज्ज्वल भारत, उज्ज्वल भविष्य पावर एट 2047 के उपलक्ष्य में हुआ बिजली महोत्सव का आयोजन 

 आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर उज्ज्वल भारत, उज्ज्वल भविष्य पावर एट 2047 के उपलक्ष्य में हुआ बिजली महोत्सव का आयोजन 




 सिकंदराराऊ आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर नगर के अमोल चंद पब्लिक स्कूल में उज्ज्वल भारत, उज्ज्वल भविष्य पावर एट 2047 के उपलक्ष्य में बिजली महोत्सव का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि विधायक वीरेंद्र सिंह राणा एवं अधीक्षण अभियंता एमपी सिंह, जिला नोडल अधिकारी शैलेंद्र कुमार, एसडीओ ट्रांसमिशन राजीव यादव, अधिशासी अभियंता सुनील चंद एवं एसडीएम अंकुर वर्मा तथा पूर्व विधायक सुरेश प्रताप गांधी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया। इस दौरान उर्जा के क्षेत्र की उपलब्धियों को आडियो-वीडियो के माध्यम से प्रदर्शित किया गया। साथ ही विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम, नुक्कड़ नाटक और बिजली क्षेत्र पर लघु फिल्मों की स्क्रीनिग का आयोजन किया गया। जिला नोडल अधिकारी शैलेंद्र कुमार ने बताया कि पूरे देश में उज्ज्वल भारत उज्ज्वल भविष्य-पावर एट 2047 महोत्सव के तहत बिजली महोत्सव मनाया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक जनभागीदारी हो और बिजली क्षेत्र के विकास को बड़े पैमाने पर नागरिकों तक पहुंचाया जा सके। बिजली महोत्सव का आयोजन राज्य और केंद्र सरकारों के बीच सहयोग का जश्न मनाने और बिजली क्षेत्र की प्रमुख उपलब्धियों को उजागर करने के लिए एक मंच के रूप में किया जा रहा है। उन्होंने केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं व विद्युत परियोजनाओं के साथ ही गत वर्षों में विद्युत क्षेत्र में हुए विकास कार्य और प्रगति के बारे में जानकारी दी। साथ ही विद्युत उत्पादन क्षमता में वृद्धि, नवीकरणीय ऊर्जा स्त्रोतों का उपयोग, बिजली (उपभोक्ताओं के अधिकार) अधिनियम 2020, सौर पंपों को अपनाने के लिए शुरू की गई योजना के तहत केंद्र और राज्य सरकार द्वारा देय सब्सिडी व ऋण सुविधा सहित विभिन्न योजनाओं व उपलब्धि के बारे में विस्तृत जानकारी दी। विधायक वीरेंद्र सिंह राणा ने नवीनीकरण ऊर्जा के बिजली के स्त्रोतों का अधिक से अधिक उपयोग में लेने के लिए आमजन को प्रेरित करते हुए कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव आजादी के 75 साल पूरे होने और हमारे देश के महान व्यक्तियों संस्कृति एवं उपलब्धियों के गौरवशाली इतिहास को याद करते हुए एक पर्व के रूप में मनाने की भारत सरकार की पहल है। यह महोत्सव भारत के उन लोगों को समर्पित है। जिन्होंने न केवल भारत की विकास यात्रा को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। बल्कि जिन्होंने देश को पूरी शक्ति एवं क्षमता से आगे बढ़ाया, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आत्मनिर्भर भारत की मूल भावना से भरे इंडिया 2.0 अभियान की दृष्टि को क्षमता प्राप्त हुई है । वर्ष 2014 में जो उत्पादन क्षमता 2,48,554 मेगावाट थी वह बढ़कर अब 4,00,000 मेगावाट हो गई है जो कि हमारी मांग से 185000 मेगावाट अधिक है। सांसद प्रतिनिधि राजेश सिंह उर्फ गुड्डू द्वारा उपलब्धियों के संदर्भ में उपस्थित लोगों को संबोधित किया गया। अधीक्षण अभियंता एमपी सिंह ने धन्यवाद ज्ञापित किया। वहीं अमोल चंद पब्लिक स्कूल के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति दी गई। इस अवसर पर स्कूल के डायरेक्टर सागर वार्ष्णेय, भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुनील गुप्ता ,महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष शशि वाला वार्ष्णेय , नवीन वार्ष्णेय, मीरा माहेश्वरी, नीरज वैश्य, दाऊदयाल वार्ष्णेय, मुकुल गुप्ता, सोनू चौहान, गिरीश मोहन गुप्ता, पंकज गुप्ता आदि मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिकंदराराऊ।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर का  परिसर तिरंगे की आभा और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्रीमान भगवानदास गुप्ता ने की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  वीरेन्द्र सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिवदत्त उपाध्याय एवं राजेंद्र मोहन सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद गुप्ता , कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, राजेश कुमार चंद्रा, विपिन लाल, वरुण माहेश्वरी एवं दुर्गादत्त उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता एवं मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह राना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिका, भाषण एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। "वंदे मातरम", "ऐ मेरे वतन के लोगों" जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।  विद्या मंदिर के छात्रों की क्रांतिकारियों ...

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...