सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

धूम धाम से मनाया गया गुरु पूर्णिमा महोत्सव शिक्षा के साथ संस्कार हेतु आवश्यक है अच्छे गुरु का सानिध्य : स्वामी श्री पूर्णानंदपुरी जी महाराज 

 धूम धाम से मनाया गया गुरु पूर्णिमा महोत्सव शिक्षा के साथ संस्कार हेतु आवश्यक है अच्छे गुरु का सानिध्य : स्वामी श्री पूर्णानंदपुरी जी महाराज


अलीगढ़। कोरोना महामारी के चलते विगत दो वर्षों से शिष्य अपने गुरु के पाद-पूजन के लिए सामूहिक रूप से नहीं जा सके। वहीं, इस बार गुरुपूर्णिमा महोत्सव का उत्साह वृहद् स्तर पर देखने को मिल रहा है। गुरु शिष्य परंपरा का यह बृहद पर्व भारत सहित अन्य देशों में बड़े धूमधाम से मनाया गया सभी गुरु भक्तों ने अपने अपने गुरु के चरण पादुका का पूजन अर्चन कर माल्यार्पण किया
अलीगढ़ शहर में वैदिक ज्योतिष संस्थान के तत्वावधान में स्वामी श्री पूर्णानंदपुरी जी महाराज के शिष्यों द्वारा मेरिस रोड स्थित धर्मपुर कोर्टयार्ड में गुरु पूर्णिमा का भव्य महोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। स्वर्ण जयंती नगर सीजंस अपार्टमेंट स्थित संस्थान कार्यालय पर सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा गुरुदेव भगवान की जय हर हर महादेव के जयघोषों के साथ भक्तों ने गुरुदेव भगवान के दर्शन किये। प्रातः कालीन बेला में महामंडलेश्वर स्वामी श्री पूर्णानंदपुरी जी महाराज के दीक्षित शिष्यों ने मंत्रोच्चार के साथ पंचामृत से चरण कमल को पखारकर गुलाबजल इत्र आदि का चरणामृत बनाया उसके बाद गुलाब,कमल,बेला आदि का माल्यार्पण कर आरती की गई । सांय 4 बजे से मेरिस रोड स्थित धर्मपुर कोर्टयार्ड में बृंदावन से आये कथा व्यास आचार्य शिवम शास्त्री एवं उनके सहयोगियों ने गुरुदेव भगवान के सुंदर सुंदर भजनों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि श्रीमान आशुतोष मिश्रा (पुलिस अधीक्षक), श्रीमान पी.के सिंह (जेल अधीक्षक), एवं ब्रजेंद्र कुमार सिंह (जेलर), उद्योगपति धनजीत बाड्रा एवं पूज्य गुरुदेव स्वामी पूर्णानंदपुरी जी महाराज ने सामूहिक रूप से आचार्य गौरव शास्त्री,रवि शास्त्री,ऋषि शास्त्री आदि विद्वान आचार्यों ने मंत्रोच्चार के साथ दीप प्रज्ज्वलन करवाया। परिसर में उपस्थित भक्तों के सैलाब के समक्ष आशीर्वचनों के माध्यम से संबोधित करते हुए कहा कि भारत देश हमेशा से तपस्वी ऋषि मुनियों की भूमि रहा है,यहां प्राचीन समय से ही गुरु को विशेष दर्जा दिया गया है। आज का यह पर्व हमें अपने जीवन में गुरु के महत्व को समझने का अवसर है। माता पिता पहले गुरु होते हैं और माता-पिता के बाद जो दर्जा गुरु को दिया जाता है वह सर्वोपरि है क्योंकि गुरु के सामने स्वयं देवता भी अपना सर झुकाते हैं। आज आधुनिक पीढ़ी अपनी संस्कृति को भूलती जा रही है संस्कार विहीन समाज राष्ट्र को नकारात्मक दिशा में लेकर जाता हैं वहीं संस्कार से सुसज्जित राष्ट्र में सकारात्मक संभावनाओं के साथ साथ राष्ट्र निर्माण की शक्तियां विहित होती हैं। बिना गुरु के संस्कारित समाज संभव नहीं हैं। गुरु वह असामान्य ऊर्जा है जिसकी उपस्थिति हमें महसूस नहीं होती लेकिन गुरु की अनुपस्थिति में कुछ भी कर पाना संभव नहीं है। स्वामी पूर्णानंदपुरी जी महाराज ने बताया कि हम सब लोगों का दायित्व है कि इस समाज को संस्कारों से सुसज्जित करना इसके लिए हमें अपनी आने वाली पीढ़ी पर विशेष ध्यान देना होगा अच्छे राष्ट्र निर्माण हेतु संस्कारों का होना जरूरी है। पुलिस अधीक्षक श्रीमान मिश्रा जी ने बताया कि बिना गुरु के किसी भी प्रकार के ज्ञान को प्राप्त नहीं किया जा सकता हर व्यक्ति को अपने जीवन में गुरु बनाना चाहिए।सांय 5 बजे से भंडारा प्रसादी का आयोजन किया गया जिसमें देर रात तक भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में रजनीश वार्ष्णेय, कपिल शर्मा, पवन तिवारी, सुमित वर्मा, गणेश वार्ष्णेय, आशीष तायल, अनिल तिवारी, सौरभ शर्मा, निपुण उपाध्याय, मनोज उपाध्याय, प्रमोद सिंह, निकिता तिवारी, ध्रुव उपाध्याय, लोकी सिंह, कालू प्रेमी, रीना उपाध्याय आदि का सहयोग रहा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिकंदराराऊ।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर का  परिसर तिरंगे की आभा और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्रीमान भगवानदास गुप्ता ने की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  वीरेन्द्र सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिवदत्त उपाध्याय एवं राजेंद्र मोहन सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद गुप्ता , कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, राजेश कुमार चंद्रा, विपिन लाल, वरुण माहेश्वरी एवं दुर्गादत्त उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता एवं मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह राना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिका, भाषण एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। "वंदे मातरम", "ऐ मेरे वतन के लोगों" जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।  विद्या मंदिर के छात्रों की क्रांतिकारियों ...

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...