स्कूली बच्चों के 100% प्रतिशत आधार प्रमाणीकरण कराएं सुनिश्चित बेसिक शिक्षा विभाग के कार्यक्रमों की की गई समीक्षा बैठक
स्कूली बच्चों के 100% प्रतिशत आधार प्रमाणीकरण कराएं सुनिश्चित बेसिक शिक्षा विभाग के कार्यक्रमों की की गई समीक्षा बैठक
एटा जनपद के अलीगंज कस्बा स्थित जीडी इंटरनेशनल विद्यालय में बेसिक शिक्षा अधिकारी संजय कुमार की अध्यक्षता में अलीगंज और जैथरा ब्लॉक के संकुल शिक्षकों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा संचालित विभिन्न कार्यक्रमों पर चर्चा की गई। जीडी इंटरनेशनल विद्यालय अलीगंज में बैठक के दौरान बेसिक शिक्षा अधिकारी संजय कुमार ने जैथरा और अलीगंज विकासखंड के समस्त विद्यालयों के स्कूली बच्चों के आधार कार्ड दो प्रतिशत प्रमाणीकरण कराए जाने के सख्त निर्देश दिए हैं। शासन द्वारा स्कूली बच्चों को ड्रेस जूता मोजा बैग का लाभ देने के लिए पीपीटी के माध्यम से अभिभावकों के खातों में डायरेक्ट धनु राशि हस्तांतरित किए जाने की महत्वपूर्ण योजना चलाई जा रही है। कोई भी स्कूली बच्चा शासन की इस योजना से वंचित ना रह जाए जिस पर जोर देने के लिए बेसिक शिक्षा अधिकारी संजय कुमार ने जैथरा और अलीगंज विकासखंड के समस्त संकुल शिक्षकों खंड शिक्षा अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करते हुए आधार प्रमाणीकरण के सख्त निर्देश दिए हैं। बैठक में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा बेसिक शिक्षा विभाग में संचालित कार्यक्रम जैसे ऑपरेशन कायाकल्प, उच्च शिक्षा, संचारी रोग नियंत्रण अभियान, आधार प्रमाणीकरण जैसे मुद्दों पर भी गहन चर्चा की गई। कार्यक्रमों को धरातल पर उतारने के लिए संकुल शिक्षकों और शिक्षकों के साथ बैठक कर योजना भी बनाई गई। समीक्षा बैठक में खंड शिक्षा अधिकारी अलीगंज आनंद द्विवेदी खंड शिक्षा अधिकारी जैथरा सुरेंद्र कुमार अहिरवार जिला संयोजक प्रतिक्षण अरुण शर्मा, जीडी स्कूल के प्रबंधक अशोक यादव, सुधा यादव मंदाकिनी अग्रवाल सुनील यादव यस एबीआरसी सत्य प्रताप सिंह, संकुल शिक्षक अमित अवस्थी सत्यव्रत दीक्षित प्रवीन सक्सेना शैलेंद्र द्विवेदी रंजन यादव संजय यादव दीपक विकास शर्मा विनय गुप्ता प्रदीप गुप्तासहित सैकड़ों शिक्षक मौजूद रहे


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें