बूस्टर डोज वैक्सीनेशन कैंप का आयोजन
सिकंदराराऊ बुधवार को भाई जी की धर्मशाला नौरंगाबाद पश्चिमी सिकंदराराऊ में कोरोना वैक्सीनेशन कैंप का आयोजन वार्ड के सभासद मुकुल गुप्ता ने कराया । जिसमें लोगों ने जबरदस्त उत्साह दिखाया और अपने आप को सुरक्षित रखते हुए कोरोना वैक्सीन की तीसरी डोज 141 लोगों के लगवाई गई। अभी कुछ दिन पहले ही केंद्र सरकार के आदेश के तहत 18 साल के बाद के सभी लोगों को बूस्टर डोज लगवाई जा रही है जो निशुल्क है। पहले यह प्राइवेट वैक्सीनेशन सेंटर पर शुल्क देकर लग रही थी। अब फ्री है। वार्ड के सभासद मुकुल गुप्ता ने बताया की कोरोना वैक्सीनेशन कैंप 21-07-2022 को भाई जी की धर्मशाला नौरंगाबाद पश्चिमी सिकंदराराऊ में फिर से आयोजित हो रहा है। अतः जो लोग रह गए हैं वह कल फिर आकर लगवा सकते हैं।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें