सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

सीएमओ डॉ मंजीत सिंह ने किया सिकंदराराऊ सीएचसी का सघन निरीक्षण

 सीएमओ डॉ मंजीत सिंह ने किया सिकंदराराऊ सीएचसी का सघन निरीक्षण

 


सिकंदराराऊ सीएमओ डॉ मंजीत सिंह द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकन्दराराऊ का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय चिकित्सालय में डा सजय सिंह, डा रचना सिंह, ओटी टेक्निशयन, स्टाफ नर्स, बीपीएम मुकुल कुमार सिंह, बीसीपीएम राम सिंह, एंव अन्य चिकित्साधिकारी कर्मचारी उपस्थित मिले। निरीक्षण के समय चिकित्सालय की साफ-सफाई संतोषजनक नहीं पाई गई। चिकित्सालय में साफ-सफाई करवाने के निर्देश दिए गए, एंव टूटी हुई खिड़की को सही करने एवं जाली और दरवाजे को सही करने के निर्देश दिए गए। पैथौलाॅजी कक्ष का निरीक्षण किया गया। जहां साफ-सफाई असंतोषजनक थी एवं रजिस्टर को सही तरह से मेन्टेन करने एवं जांच बढ़ाने के निर्देश दिए गए। आयुष्मान कक्ष का निरीक्षण किया गया। आयुष्मान मित्र से जानकारी करने पर पता चला कि इस महीने 3 मरीज भर्ती हुए हैं एवं आयुष्मान मित्र को मरीजों को जागरूक करने एवं सही उपचार और सलाह देने के निर्देश दिए गए।ओपीडी कक्ष, एआरबी कक्ष एवं पीएनसी वार्ड, लेबर रूम का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय जानकारी करने पर बताय गया कि प्रतिएक माह 170-180 डिलीवरी हो जाती हैं। डिलीवरी , एमयूए , मेडिसन रिकॉर्ड चेक किया गया। गर्भवती महिलाओं के खाते में आने वाले पैसे के बारे में जानकारी देने के लिए निर्देश दिए गए। ओटी कक्ष का निरीक्षण किया गया। ओटी कक्ष की साफ-सफाई संतोषजनक पाई गई। ओटी तकनिशियन दीपक मौजूद मिले। सीजर डिलीवरी बढ़ाने के लिए कहा गया। ओषधि भण्डार कक्ष का निरीक्षण किया गया। स्टाक रजिस्टर, एक्सपायरी रजिस्टर देखे गए। एक्सपायरी से पूर्व दवाओं को सीएचओ द्वारा मरीजो को देने के लिए कहा गया।एक्स-रे कक्ष का निरीक्षण किया गया। एक्स-रे तकनीशियन से जानकारी करने पर बताया गया कि पिछले माह में 400 एक्स-रे किये गये। प्रतिदिन 10-15 एक्स-रे होने के बारे में बताया गया। मूवमेंट रजिस्टर, सीएल रजिस्टर बनाने के निर्देश दिए गए और बताया गया कि अगर कोई भी चिकित्साधिकारी कर्मचारी फील्ड पर जाता है तो मूवमेंट रजिस्टर में एंट्री करके जाए। बीपीएम मुकुल कुमार सिंह, बीसीपीएम राम सिंह, बीएएम आस्कर को आशा, संगिनी के रूके हुए धनराशि का भुगतान करने के निर्देश दिए गए। ट्रामा सेंटर का निरीक्षण किया गया। डा अनुराग व्यास उपस्थित मिले। उनसे ड्यूटी रोस्टर के बारे में जानकारी ली गई। प्लास्टर कक्ष, होम्योपैथिक का निरीक्षण किया गया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिकंदराराऊ।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर का  परिसर तिरंगे की आभा और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्रीमान भगवानदास गुप्ता ने की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  वीरेन्द्र सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिवदत्त उपाध्याय एवं राजेंद्र मोहन सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद गुप्ता , कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, राजेश कुमार चंद्रा, विपिन लाल, वरुण माहेश्वरी एवं दुर्गादत्त उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता एवं मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह राना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिका, भाषण एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। "वंदे मातरम", "ऐ मेरे वतन के लोगों" जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।  विद्या मंदिर के छात्रों की क्रांतिकारियों ...

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...