संयुक्त व्यापार मंडल के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष का किया स्वागत
सिकन्दराराऊ बुधवार को नगर के ब्यापारी एवं भाजपा नेता विपिन वार्ष्णेय के आवास पर संयुक्त व्यापार मंडल हाथरस के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर जयपाल सिंह चौहान ने कहा कि पूरे जनपद में किसी भी ब्यापारी का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं होगा। किसी के साथ भी कोई ज्यादती हो तो उसके लिए मेरे दरवाजे 24 घंटे खुले हुए हैं। विपिन वार्ष्णेय ने कहा कि आज पूरे प्रदेश में अनेकों ब्यापार मण्डल हो गए हैं। पर कोई भी ब्यापार मण्डल किसी के काम नहीं आता और ब्यापारी ठगा सा रह जाता है। इसी जरूरत को देखते हुए आज जिले में सयुंक्त ब्यापार मंडल का गठन किया गया है। शीघ्र ही पूरे जनपद में गठन किया जाएगा। स्वागत कार्यक्रम में प्रमुख रूप से नगला बरी के प्रधान विजय सिंह, रानू चौहान, विष्णु वार्ष्णेय, बबलू सिसोदिया, धीरज वार्ष्णेय, श्याम मूर्ति वार्ष्णेय, पबन कुमार वार्ष्णेय, विश्वजीत गुप्ता, शीलेन्द्र पुंढीर, डी सी गुप्ता प्राचार्य, देवेंद्र गुप्ता, चंचल गुप्ता,विकास वार्ष्णेय, दिलीप धाकरे, मनीष वार्ष्णेय, कन्हया वार्ष्णेय, दीपक सक्सेना आदि उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें