स्वास्थ्यकर्मी की रिश्वत लेते‘वायरल वीडियोकी होगी जांच
एटा - वीरांगना अवंतीबाई लोधी स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय के नेत्र विभाग का वीडियो वॉयरल हो रहा है। वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए प्राचार्य डा.... वीरांगना अवंतीबाई लोधी स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय के नेत्र विभाग का वीडियो वॉयरल हो रहा है। वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए प्राचार्य डा. नवनीत कुमार ने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. अशोक कुमार को मामले की जांच कर अवगत कराने के निर्देश दिए हैं। मेडिकल कॉलेज के मीडिया सेल प्रभारी डा. विवेक पाराशर ने बताया कि वायरल वीडियो में नेत्र विभाग में कार्यरत स्वास्थ्य कर्मचारी सोहनलाल शर्मा को वायरल वीडियो में पैसे लेते हुए दिखाया गया है। वीडियो में यह पैसे मेडिकल प्रमाण पत्र पर रिपोर्ट लगाने के एवज में लेना बताया गया है। वायरल वीडियो को लेकर सोहनलाल शर्मा ने बताया है कि वह निरंतर जनता की सेवा कर रहे है। कोई अपनी खुशी से 50 सौ रुपये दे जाता है। उसको लेने में क्या बुराई है। उन्होंने किसी से भी जांच रिपोर्ट लाने के पैसे नहीं मांगे हैं।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें