विद्युत संविदा कर्मी को मारपीट कर किया घायल
सिकंदराराऊ 33 / 11 केवी उपकेंद्र अल्ल्हैपुर पर तैनात एक संविदा कर्मी को नामजदों ने मारपीट करके घायल कर दिया। पीड़ित ने कोतवाली में 2 नामजदों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है। अल्ल्हैपुर बिजली घर पर तैनात संविदा कर्मी अमरपाल ने तहरीर में उल्लेख किया है कि वह विद्युत उपकेंद्र अल्ल्हैपुर पर संविदा कर्मी के रूप में तैनात है। मंगलवार की शाम करीब 4:30 बजे उसके मोबाइल पर सूचना दी गई कि गांव कोडरा पुल पर 11000 की लाइन का तार टूट गया है। जिससे कोई दुर्घटना घटित हो सकती है। सूचना पर वह अपने साथी के साथ कौडरा पुल पर पहुंचा तो वहां कोई भी तार टूटा हुआ नहीं था। वहां पहले से घात लगा कर दो नामजद खड़े थे, जिन्होंने पीड़ित को गाली गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट कर दी। पीड़ित द्वारा शोरगुल करने पर ग्रामीण मौके पर आ गए । ग्रामीणों को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें