सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

"लश्कर भी तुम्हारा है दरबार तुम्हारा है तुम झूठ को सच लिख दो अख़बार तुम्हारा है

सिकंदराराऊ। 

सरला नारायण ट्रस्ट का डा. विष्णु सक्सेना गीत सम्मान एवं अखिल भारतीय कविसम्मलेन रविवार शाम 7 बजे हुमेरा मैरिज होम सिकंदराराऊ मे संपन्न हुआ ।

ट्रस्ट के सचिव चित्रांश सक्सेना के कुशल प्रबंधन में कार्यक्रम ज्योतिषचार्य गुरु श्री पूर्णोत्तम महाराज के पावन सानिध्य , मुख्य अतिथि राज़ बहादुर सिंह उपजिलाधिकारी तथा विशिष्ट अतिथि श्री श्याम कोंटल प्रधानाचार्य ब्रिलिइन्ट पब्लिक स्कूल की उपस्थिति में कार्यक्रम वीर रस के प्रख्यात कवि कृष्णमित्र को समर्पित किया गया।

डा. विष्णु सक्सेना गीत सम्मान अर्जुन सिंह चाँद को, कौपल युवा सम्मान (डा. शम्भूदत्त शास्त्री smrati) बाराबंकी के अमन सोनी तथा  शिक्षक सम्मान विमला विश्वनाथ सहाय स्मृति ) श्रीमती उषा रानी  को और (श्री कृष्णकांत देव गर्ग सम्मान ) श्रीमती सुमन मल्होत्रा को दिया गया, कार्यक्रम के इस भाग का संचालन किया सारांश सक्सेना ने।

दूसरे भाग में विराट कवि सम्मेलन हुआ जिसमें सुरेन्द्र शर्मा ने शानदार काव्य पाठ किया। परिवार पर कविता सुनाकर सबको सोचने पर मजबूर कर दिया।

शबीना अदीब ने जब अपनी मशहूर ग़ज़ल सुनाई तो सब वाह वाह कार उठे।

जो खानदानी रईस हैं वो मिजाज़ रखते हैं नर्म अपना,

तुम्हारा लहजा बता रहा है तुम्हारी दौलत नई नई है 

अर्जुन सिंह चाँद ने सुनाया 

लश्कर भी तुम्हारा है सरदार तुम्हारा है 

तुम झूठ को सच लिखदो अख़बार तुम्हारा है.

अमन सोनी, वरुण आनंद, देवेंद्र दीक्षित शूल ने भी रचना पाठ किया।

संचालन किया सर्वेश अस्थाना ने। नगर  के सभी गणमान्य श्रोता और काव्य रसिकों की इतनी भारी संख्या में उपस्थिति से कार्यक्रम कि गुणवत्ता और लोकप्रियता सिद्ध हो रही थी।




@samachar24news

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित की गई मेहंदी प्रतियोगिता

सिकंदराराऊ।  स्थानीय रेलवे रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में विद्यालय की छात्राओं के मध्य मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन विद्यालय की समस्त आचार्या एवं निर्णायक मंडल में उपस्थित श्रीमती रेनू चौहान और शिल्पा महेश्वरी ने किया।  प्रतियोगिता में बाल वर्ग में प्रथम स्थान निषा धनगर ,साक्षी, वंशिका, द्वितीय स्थान तनु ,कृतिका, तृतीय स्थान मेघा, अंशिका, किशोर वर्ग में प्रथम स्थान प्रियांशी, योग्यता, द्वितीय स्थान ईशा, दीक्षा वर्मा, कशिश वर्मा, तृतीय स्थान भूमि ,निशु एवं तरुण वर्ग में प्रथम स्थान भावना, सृष्टि, द्वितीय स्थान आशा, दीक्षा एवं तृतीय स्थान वैष्णवी एवं रिया ने प्राप्त किया।  कार्यक्रम के समापन में विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के द्वारा निर्णायक मंडल में उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया। @samachar24news

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...