मानपुर नगरिया कासगंज स्टेशनों के मध्य इंजीनियरिंग कार्य हेतु ब्लॉक दिए जाने के कारण गाड़ियों का पुनर्निर्धारण
इज्जत नगर मंडल के मानपुर नगरिया कासगंज स्टेशनों के मध्य इंजीनियरिंग कार्य हेतु ब्लॉक दिए जाने के कारण गाड़ियों का पुनर्निर्धारण किया गया है।
परिचालनिक सुविधा में उन्नयन हेतु पूर्वोत्तर रेलवे की इज्जत नगर मंडल के मानपुर नगरिया कासगंज स्टेशनों के मध्य इंजीनियरिंग कार्य हेतु ब्लॉक दिए जाने के कारण गाड़ियों का पुनर्निर्धारण के तहत लाल कुआं से 2 दिसंबर 2024 से 28 फरवरी 2025 तक चलने वाली 05370 लाल कुआं कासगंज अनारक्षित विशेष गाड़ी लाल कुआं से 11:00 बजे के स्थान पर एक घंटा 30 मिनट पुनर्निर्धारण कर 12:30 पर चलाई जाएगी जबकि कासगंज से 2 दिसंबर 2024 से 28 फरवरी 2025 तक चलने वाली 05423 कासगंज भरतपुर अनारक्षित विशेष गाड़ी कासगंज से 17:30 बजे के स्थान पर एक घंटा 5 मिनट पुनर्निर्धारण कर 18:35 बजे चलाई जाएगी
@samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें