सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म व अन्य वेबसाइट पर सस्ते दामों में वस्तुओं को बेचने के लिए फर्जी मोबाइल नंबर डालकर विज्ञापन दिखाने एवं लोगों का फोन आने पर सस्ते दामों में सामान देने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का भण्डाफोड करते हुये अन्तर्राज्यीय गिरोह के 4 सदस्यों को किया गिरफ्तार

हाथरस। 

साईबर क्राइम पुलिस की कार्यवाही में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म व अन्य वेबसाइट पर सस्ते दामों में वस्तुओं (सीमेंट, सरिया आदि) को बेचने के लिए फर्जी मोबाइल नंबर डालकर विज्ञापन दिखाने एवं लोगों का फोन आने पर सस्ते दामों में सामान देने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का भण्डाफोड करते हुये अन्तर्राज्यीय गिरोह के 4 सदस्यों को  गिरफ्तार किया है। कब्जे से 15 स्मार्ट मोबाइल फोन, 26 सिम कार्ड, 13 ए0टी0एम0 कार्ड, 24 आधार कार्ड, 14 पेन कार्ड, 3 मतदाता पहचान पत्र, ₹ 1,00,500/- रूपये (एक लाख पांच सौ रुपये) नगद बरामद हुए हैं।

अभियुक्त गण ऑनलाइन वेबसाइट पर अपना फर्जी मोबाइल नम्बर डाल देते हैं और सरिया, सीमेन्ट व अन्य सामान का एडवर्टाइजमेन्ट करते हैं और जब इनके पास लोगों के फोन आते थे तो लोगों को सस्ते दामों पर सामान बेचने की कहकर फंसा लेते हैं और उनसे रूपये अपने खातों (जो फर्जी/कूटरचित दस्तावेजों से खुलवाये गये) में डलवा लेते हैं । अभियुक्त गण अपने आधार कार्ड का पता बदलवाकर उनसे सिम निकलवाते है तथा खाता खुलवाते हैं। 

पुलिस अधीक्षक हाथरस द्वारा पुलिस टीम को सराहनीय कार्य हेतु 25000/- रुपये के नगद पुरुस्कार से  सम्मानित किया गया है। 

अवगत कराना है कि  सूबेदार , बनवारी लाल पुत्र महेन्द्र सिंह निवासी सुजिया अलहापुर चुरसैन, हाथरस जंक्शन, जनपद हाथरस द्वारा तहरीर के माध्यम से थाना साईबर क्राइम पर सूचना दी कि मुझे अपना घर बनवाने के लिए सीमेंट, सरिया के Distributor को Google पर सर्च किया था, तभी दिनांक 06.10.2024 को सुखदेव मिश्रा द्वारा फोन कर मुझसे सामान देने की बात की और बात तय होने के बाद मैने पैसे भी उनके एकाउन्ट में भेज दिये, किन्तु सामान नहीं भेजने और फोन बन्द आने पर मुझे अपने साथ ठगी होने का पता चला । जिसके उपरांत उनके द्वारा साइबर क्राइम जनपद हाथरस पर लिखित तहरीर के माध्यम से सूचना दी गयी जिसके सम्बन्ध में साइबर क्राइम पुलिस थाना हाथरस पर सुसंगत धाराओ में अभियोग पंजीकृत किया गया था । 

पुलिस अधीक्षक हाथरस द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए अपर पुलिस अधीक्षक हाथरस के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में थाना साइबर क्राइम पुलिस को घटना के अनावरण व अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया था । जिसके क्रम में पुलिस टीम के कठिन परिश्रम व अथक-प्रयासोपरान्त संकलित साक्ष्यों, थाना साइबर क्राइम की टेक्निकल इंटेलिजेंस आदि से प्राप्त लाभप्रद सूचना के संकलन से आज दिनांक 14.12.2024 को सस्ते दामों में बस्तुओं को बेचने का ऑनलाइन बेवसाइट के माध्यम से फर्जी विज्ञापन दिखाने एवं फोन कर लोगों को सस्ते दामों में सामान देने के नाम पर ऑनलाइन ठगी कर अलग अलग बैंक खातो में रुपये डलवाकर रुपये ऐठने वाले सक्रिय अन्तर्राज्यीय  गिरोह के 4 सदस्यों  देव कुमार पुत्र राकेश कुमार निवासी नुनार थाना पहाडी जनपद चित्रकूट, भारत सिंह पुत्र अनिरूद्ध प्रसाद निवासी नुनार थाना पहाडी जनपद चित्रकूट ,  रवि पुत्र सन्तोष कुमार निवासी छोटी मडैयन थाना बहिलपुरवा जनपद चित्रकूट एवं  अशोक कुमार पुत्र रामअधीन निवासी छोटी मडैयन थाना बहिलपुरवा जनपद चित्रकूट को हतीसा पुल के पास से गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है । जिनके कब्जे से 15 स्मार्ट मोबाइल फोन, 26 सिम कार्ड, 13 ए0टी0एम0 कार्ड, 24 आधार कार्ड, 14 पेन कार्ड, 03 मतदाता पहचान पत्र, ₹ 1,00,500/- रूपये (एक लाख पांच सौ रुपये) नगद बरामद किये हैं। 

 गिरफ्तार अभियुक्तगणों ने पूछताछ पर बताया कि हम लोग ऑनलाइन वेबसाइट पर अपना फर्जी मोबाइल नम्बर डाल देते हैं और सरिया, सीमेन्ट व अन्य सामान का एडवर्टाइजमेन्ट करते हैं और जब हमारे पास लोगों के फोन आते हैं, तो उन्हें हम लोग सस्ते दामों पर सामान बेचने की कहकर फंसा लेते हैं और उनसे रूपये अपने खातों (जो फर्जी/कूटरचित दस्तावेजों से खुलवाये गये) में डलवा लेते हैं । हम लोग अपने आधार कार्ड का पता बदलवाकर उनसे सिम निकलवाते है तथा खाता खुलवाते है । इसके अतिरिक्त अपने गांव व क्षेत्र के कई लोगों के आधार कार्ड के पते बदलकर एवं उन्हे बुलाकर उनसे विभिन्न बैंकों में खाता खुलवाते है, इन खातों का प्रयोग हम लोग ठगी के पैसों को डलवाने के लिये करते है । हमारा मुखिया प्रिन्स है, जो जामताडा झारखण्ड मे रहता है, प्रिन्स ने ही हम लोगों को घटना करने का तरीका आदि बताया था । हम लोग करीब 6 महीने से कुण्डली , सोनीपत , हरियाणा क्षेत्र में रहकर ठगी का कार्य कर रहे थे । हम लोगो ने अपने – अपने आधार कार्ड के पते बदलवाकर बहुत सारे खाते विभिन्न बैंको में खुलवाकर उन खातों से सम्बन्धित पासबुक, एटीएम कार्ड व सिम कार्ड प्रिन्स उपरोक्त को दिये है । हम लोगों ने अपने सहअभियुक्त जीतलाल पुत्र गयापाल निवासी ग्राम लाखीपुर थाना खागा जिला फतेहपुर (जिसकी कुछ दिन पूर्व मृत्यु हो चुकी है) के साथ मिलकर हाथरस के रहने वाले बनवारी लाल के साथ ठगी कर उनसे रूपये डलवा लिये थे । हम चारों लोग जनपद चित्रकूट के रहने वाले हैं, किन्तु कई महीनों से कुण्डली सोनीपत, हरियाणा मे रह रहे थे, जहाँ पर पुलिस की सक्रियता बढने के कारण हम लोग हाथरस में अपना ठिकाना ढूंढने आये थे कि आप लोगों ने हमें पकड लिया । जो पैसा बरामद हुआ है वह ठगी का ही पैसा है ।

घटना में संलिप्त अन्य आरोपी की गिरफ्तारी हेतु सार्थक प्रयास किये जा रहे है । पुलिस द्वारा अग्रेत्तर विधिपूर्ण कार्यवाही की जा रही है।




@samachar24news

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित की गई मेहंदी प्रतियोगिता

सिकंदराराऊ।  स्थानीय रेलवे रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में विद्यालय की छात्राओं के मध्य मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन विद्यालय की समस्त आचार्या एवं निर्णायक मंडल में उपस्थित श्रीमती रेनू चौहान और शिल्पा महेश्वरी ने किया।  प्रतियोगिता में बाल वर्ग में प्रथम स्थान निषा धनगर ,साक्षी, वंशिका, द्वितीय स्थान तनु ,कृतिका, तृतीय स्थान मेघा, अंशिका, किशोर वर्ग में प्रथम स्थान प्रियांशी, योग्यता, द्वितीय स्थान ईशा, दीक्षा वर्मा, कशिश वर्मा, तृतीय स्थान भूमि ,निशु एवं तरुण वर्ग में प्रथम स्थान भावना, सृष्टि, द्वितीय स्थान आशा, दीक्षा एवं तृतीय स्थान वैष्णवी एवं रिया ने प्राप्त किया।  कार्यक्रम के समापन में विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के द्वारा निर्णायक मंडल में उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया। @samachar24news

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...