सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

विश्व दिव्यांग दिवस के मौके पर दिव्यांगों को किया सम्मानित

हाथरस। 

  ‌रावत शिक्षा समिति दिव्यांग निशुल्क आवासीय विद्यालय प्रशिक्षण केन्द्र हाथरस के सामने शान्ति मैरिज होम के प्रांगण में विश्व दिव्यांग दिवस का आयोजन किया गया जिसके मुख्य अतिथि प्रशांत कुमार ए डी जे, सचिन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हाथरस, डॉ राजेश अग्निहोत्री ए सी एम ओ,  दिनेश, डॉ के के शर्मा, ब्लॉक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय, प्रतिभापाल रैलवे आगरा, देवेन्द्र सिंह रेलवे आगरा , हरीश शर्मा , अनुपम शर्मा , अनिल सिसोदिया , पप्पू सिंह , रामवीर सिंह भईया जी, शरद महेश्वरी जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी हाथरस थे। कार्यक्रम महावीर प्रसाद राजपूत आगरा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ तथा संचालन दीपक शर्मा ने किया । 

डॉ राजेश अग्निहोत्री कहा कि दिव्यांगता ईश्वरी देन नहीं टीकाकरण न होना ही मैन कारण है। माता पिता को टीकाकरण कराने की परम आवश्यकता है। 

रामवीर सिंह भईया जी ने कहा कि आज मुझे संस्था में दूसरी बार आने का शोभाग्य प्राप्त हुआ है । मैं संस्था अध्यक्ष डॉ एम एल रावत के कार्यों की भूरि भूरि प्रशंसा करता हूं । 

  ब्लॉक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय ने कहा मैं डॉ एम एल रावत जो मेरे बड़े भाई रामवीर उपाध्याय के साथ हमेशा सहयोग में रहते रहे हैं। जिनके साथ आने का सौभाग्य प्राप्त होता रहा है। मैं व मेरा परिवार तन मन धन से डॉ एम एल रावत  के साथ खड़ा रहा है और रहेगा। आज मुझे अत्यन्त ख़ुशी हो रही है कि रावत जी को राष्ट्रीय स्तर पर इंडियन सी एस आर के  टॉप टैन एन जी ओ आवार्ड से सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार के मंत्री एवं भारत सरकार सी एस आर की प्रमुख सचिव के करकमलों द्वारा सम्मानित किया जाना बहुत ही गर्व की वात है जो राष्ट्रीय पटल पर हाथरस का नाम रोशन किया । उन्होंने डॉ एम एल रावत को विहारी जी की छाया प्रति भेंट की और शाल उड़ा कर सम्मानित किया। 

 शरद महेश्वरी जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी हाथरस ने कहा कि आज अपने धर्म का पालन करना बहुत मुश्किल है। पर डॉ एम एल  रावत ने हमारे जनपद के दिव्यांगजन  को  जो सेवा दी  जा रही है एक गर्व की वात है । मैं संस्था अध्यक्ष के साथ  तन मन धन से रहूंगा। 

   डॉ एम एल रावत ने संस्था व दिव्यांग जन के अधिकारों व संस्था द्वारा की जा रही सेवा सुविधा व सरकार द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं की विस्तार से जानकारी दी और रोजगार प्रशिक्षण देकर स्वयं रोजगार व संस्था के वर्कशोप में रोजगार के बारे में जानकारी दी। 

दिव्यांग विभाग के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी पप्पू सिंह ने विभागीय योजनाओं के बारे में जानकारी दी। 

सर्व प्रथम अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के छाया चित्र पर माल्यार्पण कर शुभारम्भ किया गया। सभी अतिथियों को छाया चित्र भेंट करके एवं शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। दिव्यांग जन को गर्म शाल , आवासीय विद्यालय प्रशिक्षण ले रहे दिव्यांग बच्चों को गर्म कपड़े, स्वेटर, जैकेट, रजाई, कम्बल,, कान की मशीन, मानसिक दिव्यांग किट आदि 350 दिव्याग जन को वितरण किया एवं दिव्यांग जन विकास संगठन दिव्यांग सेना की जिला अध्यक्ष राजमाला के कार्य की प्रशंशा कर छाया चित्र शाल उढा कर सम्मानित किया। 

 संचालन दीपक शर्मा व पीयूष रावत ने किया। 

इस मोके पर विनीता तिवारी ,अर्चना शर्मा, प्रीती रावत ,हैमा ,अर्चना देवी, पुष्पा देवी ,संजना, संध्या रानी  , विनोद  , भानु  कुसवाह, सत्य प्रकाश आदि मौजूद थे।




@samachar24news

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिकंदराराऊ।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर का  परिसर तिरंगे की आभा और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्रीमान भगवानदास गुप्ता ने की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  वीरेन्द्र सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिवदत्त उपाध्याय एवं राजेंद्र मोहन सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद गुप्ता , कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, राजेश कुमार चंद्रा, विपिन लाल, वरुण माहेश्वरी एवं दुर्गादत्त उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता एवं मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह राना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिका, भाषण एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। "वंदे मातरम", "ऐ मेरे वतन के लोगों" जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।  विद्या मंदिर के छात्रों की क्रांतिकारियों ...

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...